फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Just be careful, this corona wave will end by Holi

बस सर्तक रहे, होली तक खत्म हो जाएगी यह कोरोना लहर

Thu, 20 Jan 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Just be careful, this corona wave will end by Holi
रोहतक। कोरोना की इस लहर में राहत की बात यह है कि अधिकांश मरीजों को अस्पताल में दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ रही है और वह घर पर एकांतवास में रह कर ठीक हो रहे हैं। तीसरी लहर की पीक फरवरी में आती है तो कोरोना की यह लहर होली तक खत्म भी हो जाएगी, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन

संक्रमण का उच्चतम स्तर तय करेगा कब गिरेगा कोरोना का ग्राफ
पीजीआईएमएस के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं कोवैक्सीन वैक्सीन की रिसर्च टीम के सदस्य डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि अभी कोरोना की तीसरी लहर शुरू हुई है। यह ओमिक्रॉन वैरिएंट है, इसलिए अधिक तेजी से फैल रहा है। प्रदेश के सीरो सर्वे में 74 प्रतिशत को एंटीबॉडी मिली थी, इसके साथ टीकाकरण भी तेजी से हो रहा है। इसलिए गंभीर केस नहीं मिल रहे। कोरोना की पहली लहर मई से अगस्त 2020 में, दूसरी मार्च से जुलाई 2021 तक व तीसरी जनवरी 2022 में ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ शुरू हुई है। अनुमान है कि यदि तीसरी लहर की पीक जनवरी के तीसरे सप्ताह आती है प्रदेश में फरवरी के तीसरे सप्ताह में यह समाप्त हो जाएगी। यदि पीक जनवरी के चौथे सप्ताह में आती है तो यह फरवरी में समाप्त होगी। डॉ. रमेश वर्मा कहते हैं यदि तीसरी लहर की पीक फरवरी में आती है तो यह मार्च के दूसरे सप्ताह तक चलेगी। होली 19 मार्च को है। सभी के लिए जरूरी है कि वह जारी गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षा के मानकों का पालन करें।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण
गला खराब, जुकाम, बुखार, खांसी, मांसपेशी का टूटना, सिरदर्द, नाक बहना, मुंह का स्वाद बदलना। डॉ. रमेश वर्मा बताते हैं नए वैरिएंट में खुशबू जाने की समस्या नहीं आ रही है और उपरोक्त सभी लक्षण सामान्य बुखार के भी हैं। इसमें मरीज पीसीएम गोली ले सकते हैं। इसमें हाईरिस्क बीमारी वाले मरीजों को अलर्ट रहने की जरूरत है। मरीज घर में नमक पानी के गरारे करें, मास्क लगा कर रखे और ठंड से बचें। सांस लेने में समस्या होने पर या बुखार तेज 102 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाते समय ध्यान दें
- खुली जगह शॉपिंग करते समय सिंपल मास्क
- माल या कहीं अंदर शॉपिंग कर रहे हैं तो ट्रिपल लेयर
- अस्पताल में हैं तो ट्रिपल लेयर या एन-95
ऐसे समझे मास्क की अहमियत
संक्रमित स्वस्थ परिणाम
मास्क में मास्क में कम खतरा
बिना मास्क मास्क में मध्यम स्तर का खतरा
मास्क में बिना मास्क खतरनाक
बिना मास्क बिना मास्क अधिकतम खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed