हरियाणा में जेपी नड्डा का दौरा: कहा- कांग्रेस सरकार में उद्योगपति हड़पते थे किसानों की जमीन, हुड्डा का पलटवार
Haryana Assembly Election 2024: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हरियाणा में चुनाव प्रचार जोरों पर है। केंद्रीय नेता राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की चुनावी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रोहतक पहुंचे, जहां वह कलानौर हल्के में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा का यह दौरा पार्टी की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें भाजपा प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में जुटी हुई है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब जमीन घोटाले होते थे, बड़े-बड़े उद्योगपति गरीब किसानों की जमीनें हड़प लेते थे। नौकरियां 'खार्ची, पर्ची' पर दी जाती थीं। और होशियार छात्रों को बेरोजगारी की कतार में खड़ा होना पड़ता था।
#WATCH | Rohtak, Haryana: Union Minister and BJP national president JP Nadda says, "... When there was the Congress government in Haryana, there were land scams, huge industrialists used to grab lands of poor farmers. The jobs were given on 'Kharchi, Parchi'. And intelligent… pic.twitter.com/vzXmMVjwyQ
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 29, 2024
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस जो कवायद कर रही है, उसके लिए सरकार का मतलब एटीएम है। हरियाणा से पैसा निकालो और दिल्ली के शाही परिवार तक पहुंचाओ। क्योंकि कांग्रेस मतलब करप्शन व क्रीम लाइजेशन है। नड्डा रविवार को रोहतक की अनाज मंडी में कलानौर हलके की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
नड्डा ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी चुनाव में संविधान हाथ में लेकर फिरते थे। कहते थे कि आरक्षण खत्म हो जाएगा। दूसरी तरफ अमेरिका में कहते हैं कि समय आने पर आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस नेताओं को बताना चाहते हैं कि आरक्षण न तो खत्म हुआ है और न ही आगे होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ जमीन घोटाला, कोयला घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला है, दूसरी तरफ नॉन स्टाॅप भाजपा सरकार है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जमीन, पाताल व आकाश तक में घोटाले किए हैं। नड्डा ने कहा कि हिमाचल व कर्नाटक में कांग्रेस झूठे वायदे करके सत्ता में आ गई। हिमाचल में महिला को 1500 रुपये हर माह देने का वादा किया था, लेकिन दो साल बाद भी महिलाएं इंतजार कर रही हैं। कनार्टक में विकास ठप पड़ा है।
भ्रष्टाचार हर तरफ हावी है। कनार्टक के मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर कहा था कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच आगे न बढ़ाई जाए। हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले फैसला दिया है कि केस दर्ज कर जांच की जानी चाहिए। मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा के रोहतक शहर से प्रत्याशी मनीष ग्रोवर, कलानौर से प्रत्याशी रेणू डाबला, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे।
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम सिर्फ कांग्रेस की राजनीति कर रहे हैं और हमें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।
#WATCH | Former Haryana CM & Congress leader Bhupinder Singh Hooda says, "We are only doing Congress' politics and we are getting massive support from people. Congress government will be formed with thumping majority in Haryana..." pic.twitter.com/PA7d3YM9do
— ANI (@ANI) September 29, 2024
भाजपा ने किया हमारे बुजुर्गों का बहुत अपमान- आकाश आनंद
हरियाणा: बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि हमें पता है कि ओम प्रकाश चौटाला के समय में हरियाणा के कई लोग गांवों से पुलिस बल में भर्ती हुए और उन्होंने हमारे ही बच्चों के हाथों हमारे किसान भाइयों को मरवा दिया। आप लोग बीजेपी को दोबारा अपने राज्य में घुसने न दें। उन्होंने हमारे किसान भाइयों के साथ-साथ हमारे भाई-बहनों और हमारे बुजुर्गों का बहुत अपमान किया है. हम वो सब न भूले हैं और न ही कभी भूलने देंगे।
#WATCH | Haryana: BSP National Coordinator Akash Anand says "We know that during the time of Om Prakash Choutala ji, many people from Haryana were recruited in the police force from villages and they got our farmer brothers killed by our own children. You people should not allow… pic.twitter.com/kvFh7n0PRd
— ANI (@ANI) September 29, 2024
राधा अहलावत व शमशेर खरकड़ा भाजपा में नहीं- नायब सैनी
वहीं, कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को महम में जनसभा को संबोधित किया। बोले राधा अहलावत व उनके पति शमशेर खरकड़ा अब भाजपा में नहीं हैं। भाजपा की तरफ से खिलाड़ी दीपक हुड्डा मैदान में हैं। मंच पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, अंतर राष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
बता दें कि राधा अहलावत के पति शमशेर खरकड़ा ने 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर महम में चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके। अबकी बार उनकी पत्नी राधा अहलावत चुनाव की तैयारी कर रही थी। हालांकि भाजपा ने राधा अहलावत को टिकट न देकर अंतर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को टिकट दिया है। राधा अहलावत निर्दलीय महम से चुनाव लड़ रही हैं।