{"_id":"63c1a9f4f206f25a7234a902","slug":"joint-kisan-morcha-s-mahapanchayat-will-be-held-in-jind-on-26th-indrajit-singh-rohtakcity-news-rtk669254592-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा की 26 को जींद में होगी महापंचायत : इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा की 26 को जींद में होगी महापंचायत : इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उत्तर भारत की महापंचायत 26 जनवरी को जींद अनाज मंडी में की जाएगी। महापंचायत में हजारों किसान शामिल होंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। यह बात अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कही। वे शुक्रवार को जसबीर स्मारक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 26 जनवरी 2021 को दिल्ली के बॉर्डरों पर गर्मी, सर्दी, बारिश व बीमारी का मुकाबला करते हुए डेरा डाले लाखों किसानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाला था। उसमें घुसपैठ करके आंदोलन को राष्ट्र विरोधी घोषित करते हुए उसे कुचलने की गहरी साजिश रची गई। इस षड्यंत्र को जागरूक किसानों ने समझदारी का परिचय देते हुए विफल कर दिया और सरकार को तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिये सरकार को झुकना पड़ा। सरकार ने लिखित में स्वीकार की गई एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी और बिजली बिल संशोधन जैसी मांगों पर विश्वासघात किया है। इसी कारण 26 जनवरी को जींद में हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, एनसीआर के किसानों की महापंचायत होगी। इसमें आंदोलन की भावी रणनीति की घोषणा की जाएगी। अखिल भारतीय किसान सभा प्रदेश भर में पंचायत को सफल बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। इसके साथ ही उन्होंने किसान सभा के कैलेंडर का विमोचन भी किया। इस मौके पर राज्य सचिव सुमित सिंह मौजूद रहे।