फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Joint Commissioner of Corporation transferred before government formation

Rohtak News: सरकार गठन से पहले निगम के संयुक्त आयुक्त का तबादला

Tue, 15 Oct 2024 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner of Corporation transferred before government formation
रोहतक। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एचसीएस भूपेंद्र सिंह का 15 दिन के लिए पंचकूला तबादला हो गया है, जो मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां करवाएंगे। हालांकि वेतन रोहतक नगर निगम की ओर से मिलेगा। सोमवार को संयुक्त आयुक्त डॉक्टर बलजीत सिंह ने प्रॉपर्टी टैक्स, इंजीनियरिंग व सफाई ब्रांच का कामकाज दूसरे संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह को सौंप दिया। संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह के अचानक हुए तबादला के लिए 11 अक्तूबर को मुख्यालय की तरफ से पत्र जारी किया गया था। पहले 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल को शपथ लेनी थी, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की तिथि पहले 15 तो अब 17 अक्तूबर तय की गई है। समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed