फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   JJP submitted a memorandum to the

Rohtak News: जेजेपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Oct 2026 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
JJP submitted a memorandum to the
21jjrp01- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जेजेपी नेता व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने किसानों की समस्याओं, गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि, सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जेजेपी के जिला अध्यक्ष अजय गुलिया ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में केवल 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किसानों की बढ़ती लागत, महंगे कृषि उपकरणों, खाद, बीज, कीटनाशकों और डीजल के खर्च के मुकाबले नाकाफी है।
विज्ञापन


जेजेपी के जिला प्रभारी कर्नल राठी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं। इसके बावजूद किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए बार-बार आवाज उठानी पड़ रही है। जेजेपी के जिला प्रभारी उपेंद्र कादियान ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर सरकार की चुप्पी और उनकी मांगों की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है। जेजेपी के प्रवक्ता डॉक्टर विकास पाराशर ने कहा कि किसानों की आय, सम्मान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। गेहूं के एमएसपी में मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किसानों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती। जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश जाखड़ ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर महिला जिला प्रधान शीला गोदारा, भूपेंद्र गहलावत, मिंटू ठेकेदार, कृष्ण सिलाना, राजीव मास्टर, संदीप ऐहलवात, राजू दलाल, नसीब भारतीय, सविन पंघाल, जयभगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed