{"_id":"64dfc27241365e2da2023ac3","slug":"jjp-sends-legal-notice-to-surjewala-on-statement-of-monster-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics of Haryana: जजपा ने राक्षस वाले बयान पर सुरजेवाला को भेजा लीगल नोटिस, सार्वजनिक माफी को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics of Haryana: जजपा ने राक्षस वाले बयान पर सुरजेवाला को भेजा लीगल नोटिस, सार्वजनिक माफी को कहा
Sat, 19 Aug 2023 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:41 AM IST
सार
एडवोकेट बलवान सिंह सुहाग ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता से डर कर विपक्ष ने ऐसा बयान दिया है। हरियाणा में जनता ने सुरजेवाला को नकार दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में अपने चैंबर में बलवान सिंह सुहाग कार्यकर्ताओ के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जननायक जनता पार्टी के लीगल प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को राक्षस वाले बयान पर लीगल नोटिस भेजा है। प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग ने नोटिस में सुरजेवाला अपने बयान के लिए 15 दिन में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर सिविल व क्रिमिनल केस दायर करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एडवोकेट बलवान सिंह सुहाग ने कहा कि जजपा के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सांसद ने राक्षस प्रवृत्ति का बताया है। कैथल में 13 अगस्त को हुई रैली में यह बात कही गई। सुरजेवाला को पता होना चाहिए कि प्रत्येक पार्टी की अपनी विचारधारा व सिद्धांत होते हैं। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी करना उनकी ओच्छी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
इसके चलते उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है। इसमें सुरेजवाला को 15 दिन में सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने के पर उनके खिलाफ सिविल व क्रिमिनल केस किया जाएगा। चौ. देवीलाल के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी कार्यकर्ता अनुशासन से बंधा है। हम कार्यकर्ता को भगवान मानते हैं। उनका मान-सम्मान है।
विज्ञापन