फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   JEE Exam, Studied in government school, Rohtak student Riya Sharma succeeded in JEE without coaching

JEE Exam: सरकारी स्कूल में की पढ़ाई; रोहतक की छात्रा रिया शर्मा ने बिना कोचिंग जेईई में सफलता पाई

Thu, 15 Feb 2024 09:04 AM IST
नवीन दलाल देवेन्द्र दीक्षित, रोहतक (हरियाणा)
देवेन्द्र दीक्षित, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Feb 2024 09:04 AM IST
सार

रिया ने बताया कि उसने जेईई मेन की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। स्कूल में ही शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई की। स्कूल के अलावा उसने प्रतिदिन करीब छह घंटे पढ़ाई की। परीक्षा का तनाव अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

विज्ञापन
JEE Exam, Studied in government school, Rohtak student Riya Sharma succeeded in JEE without coaching
रिया शर्मा अपनी मां के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) के सत्र-1 में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोखरा की 12वीं कक्षा की छात्रा रिया शर्मा ने बिना कोचिंग के 98.9 परसेंटाइल स्कोर किया है। रिया ने स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


पिता भिवानी जिले में हैं हेड कांस्टेबल, प्रतिदिन छह घंटे तक पढ़ाई की
रोहतक के मोखरा में साक्षी मलिक विमेंस कॉलेज के पास रहने वाली छात्रा रिया शर्मा के पिता दीपक हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वह वर्तमान में भिवानी जिले में कार्यरत हैं। मां निशा गृहिणी हैं। रिया ने बताया कि उसने जेईई मेन की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। स्कूल में ही शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई की। स्कूल के अलावा उसने प्रतिदिन करीब छह घंटे पढ़ाई की। परीक्षा का तनाव अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन


यूपीएससी क्लीयर करना चाहती है रिया
रिया ने स्कूल के भौतिकी के व्याख्याता डॉ. कुलदीप सिंह पंघाल के मार्गदर्शन में जेईई मेन की तैयारी की है। डॉ. कुलदीप बताते हैं कि रिया शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रही है। उसने हाईस्कूल की परीक्षा में भी 99.6 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। रिया ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस्ड क्रैक करना है। वह आगे चलकर यूपीएससी क्लीयर करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता का मंत्र... पिछले साल के प्रश्न पत्रों को बार-बार हल किया
रिया ने बताया कि उसने स्कूल छुट्टी के बाद हर दिन दो विषय की पढ़ाई की। जेईई मेन की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट पर विशेष रूप से फोकस किया, साथ ही पिछले साल के प्रश्न पत्रों को बार-बार हल किया। रिया ने जेईई मेन की तैयारी कर रहे छात्रों को बिना तनाव लिए रिलैक्स रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी है।

जेईई मेन का रिजल्ट
फिजिक्स - 97.08
केमिस्ट्री - 92.90
मैथेमेटिक्स - 99.79
एनटीए स्कोर - 98.80

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed