फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   JBT will have to wait for two days for temporary appointment letter

अस्थाई नियुक्ति पत्र के लिए जेबीटी को करना होगा अभी दो दिन का इंतजार

Tue, 02 May 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
JBT will have to wait for two days for temporary appointment letter
शाम तक करते रहे इंतजार, डीईईओ ने दो दिन बाद आने को कहा - फोटो : amar ujala
जेबीटी को अभी अस्थाई नियुक्ति पत्र के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। कुछ जेबीटी के दस्तावेजों की जांच हो गई जबकि कुछ की दो दिन में जांच पूरी हो जाएगी। इसके बाद सभी अस्थाई नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। शिक्षाविभाग के आदेश के चौथे दिन सोमवार को भी नवनियुक्त जेबीटी को अभी अस्थाई नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। चार शिक्षा अधिकारियों की कमेटी ने 53 नवनियुक्त जेबीटी अध्यापकों के दस्तावेजों की जांच की और 11 बाकी रह गए हैं। अधिकारियों की मानें तो 11 जेबीटी के दस्तावेज चंडीगढ़ निदेशालय से नहीं मिलने पर जांच नहीं हो सकी। डीईईओ ने जेबीटी अध्यापकों दो दिन बाद आने के लिए कहा। इन दो दिन में पूरे 64 जेबीटी अध्यापकों की जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद सभी अध्यापकों को बुलाकर एक साथ अस्थाई नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए शुक्रवार से रविवार तक शिक्षाविभाग की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। इन दिनों अध्यापकों के पास मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से दस्तावेजों की जांच शुरू नहीं हो पाई। सोमवार को सुबह 9 बजे ही नवनियुक्त जेबीटी अध्यापक स्थानीय शिक्षाविभाग कार्यालय में पहुंच गए। डीईईओ के नेतृत्व में डिप्टी डीईटो, रोहतक बीईओ, महम और कलानौर बीईईओ की चार कमेटियां गठित की गई। जिन्होंने एक-एक कर जेबीटी अध्यापकों के मूल और फोटोकॉपी के साथ प्रमाण पत्रों की भी जांच की। जिन अध्यापकों की जांच हो गई, कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करते रहे। दो दिन तक जांच होने की बात के बाद जेबीटी वहां से गए।
विज्ञापन


सभी 53 नवचयनित जेबीटी अध्यापकों के दस्तावेजों की जांच पूरी हो गई है। जिन 11 अध्यापकों के दस्तावेज पहले चंडीगढ़ से नहीं मिले थे, वह अब मिल गए हैं। इन्हें लेेने मंगलवार से विभाग से एक  कर्मचारी जाएगी। अध्यापकाें को दो दिन बाद आने को कहा है। इस दौरान पूरे 64 अध्यापकों के नियुक्ति पत्र की जांच हो जाएगी और सभी एक साथ पत्र दिए जाएंगे। अभी निदेशालय की ओर से अध्यापकों को स्कूल अलाट करने के निर्देश नहीं आए हैं। नियुक्ति पत्र के बाद सभी अध्यापकों की प्री ट्रेनिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमेश्वरी हुड्डा, डीईईओ, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed