{"_id":"56fae8504f1c1bf433f009a3","slug":"jat-reservation-pass-in-haryana-twelve-percent-reservation-s-demand-would-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण को बारह प्रतिशत करने की जारी रहेगी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण को बारह प्रतिशत करने की जारी रहेगी मांग
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Wed, 30 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण विधेयक से संतुष्ट नही जाट नेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण आंदोलन करने को गुटबाजी में बंटे जाट नेता व खाप मुखिया बिल पास होते ही एकजुट दिख रहे है। क्योंकि वह सभी आरक्षण बिल पर सहमत दिख रहे है और उसका स्वागत करते हुए सरकार के पक्ष में बोलना शुरू हो गए है। हालांकि बिल में कुछ बदलाव की जरूरत अभी महसूस कर रहे है और इसके लिए जाट नेता अपनी मांग सरकार के सामने दोबारा से रखेंगे।
आरक्षण की मांग को लेकर जाट नेताओं व खाप मुखियाओं ने आंदोलन शुरू किया तो उनका मकसद भले ही एक था। लेकिन उन सभी की राह अलग-अलग दिख रही थी। किसी ने सरकार के आश्वासन पर सहमति जताकर आंदोलन से कदम पीछे खींचे थे तो किसी ने आंदोलन की राह को पकड़ लिया था। आंदोलन के समय भले ही जाट नेता व खाप मुखिया अलग-अलग दिख रहे हो। लेकिन सरकार के जाट आरक्षण बिल पास करने के बाद सभी के सुर मिल गए है। जाट आरक्षण बिल का सभी गुटों के नेता व खाप स्वागत करते हुए सरकार के फैसले को बेहतर भी बता रहे है। लेकिन उसमें अभी कुछ सुधार की जरूरत भी यह महसूस कर रहे है।
पों के मुखिया व जाट नेता सबसे ज्यादा श्रेणी एक व दो में केवल 6 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर असमंजस की स्थिति में दिख रहे है। वह इसको ही स्वीकार करने के लिए तैयार है और इसे काफी कम मान रहे है। जबकि अन्य शर्तों से वह सरकार के साथ सहमत दिख रहे है। इसके लिए जाट नेता व खाप मुखिया सरकार के सामने एक बार फिर अपना सुझाव रखेंगे और इसे 12 प्रतिशत करने की मांग करेंगे, जिससे उनको श्रेणी एक व दो में आरक्षण का ज्यादा फायदा मिल सके।
विज्ञापन
जाट नेता व खाप प्रधान अब 31 मार्च को करेंगे सीएम का सम्मान
सरकार के जाट आरक्षण बिल पास करने पर अब सीएम मनोहर लाल खट्टर का सम्मान करने की तैयारी कर दी गई है। जाट संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मदीना ने बताया कि सभी जाट नेता व खापों के मुखिया 31 मार्च को चंडीगढ़ में सीएम के आवास पर पहुंचेंगे, जिसके लिए पूरा कार्यक्रम बन चुका है। इसके लिए सीएम से बातचीत हो चुकी है और वहां सीएम का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने जाटों से किया अपना वादा पूरा कर दिया है।
सरकार ने आरक्षण को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। क्योंकि श्रेणी 3 व 4 में दस प्रतिशत आरक्षण देकर ठीक कर दिया है। लेकिन श्रेणी 1 व 2 के लिए छह प्रतिशत आरक्षण काफी कम है। इसके लिए अभी बात की जाएगी और सरकार से उसे बढ़ाने के लिए कहा जाएगा। हरदीप अहलावत, 84 खाप प्रधान
आरक्षण से सभी जाट पूरी तरह संतुष्ट है और इसके लिए सीएम का धन्यवाद भी किया जाएगा। इसके लिए साथ ही अपनी एक मांग सीएम के सामने रखी जाएगी, जिसमें श्रेणी 1 व 2 में आरक्षण को छह प्रतिशत से बढ़ाकर बारह करने की मांग होगी। क्योंकि पहले दिए गए सुझाव में आरक्षण 12 प्रतिशत करने के लिए कहा गया था। यशपाल मलिक, जाट नेता
सीएम ने जाटों से किया वादा पूरा कर दिया है और आरक्षण व्यवस्था से सभी संतुष्ट है। अब जाट समाज को किसी भी तरह से गुमराह होने की जरूरत है, क्योंकि आरक्षण व्यवस्था पूरी तरह से बेहतर है। इसलिए जाट समाज ने सीएम का सम्मान करने का फैसला लिया है। अशोक मदीना, जाट नेता