{"_id":"d1180c2036157b16695326a09f9c2fe4","slug":"jat-reservation-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों के पास पूर्वजों की जमीन, खैरात में नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के पास पूर्वजों की जमीन, खैरात में नहीं मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 16 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण को लेकर सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर एक बार फिर से विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने खरावड़ में सभा आयोजित कर सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
सभा में समिति के प्रदेश महासचिव कैप्टन जगवीर मलिक ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी अपनी छोटी सोच के साथ समाज के भाईचारे और आपसी मेल-मिलाप को हानि पहुंचाने वाला व्यक्ति हैं। वे जनता को जातीय आधार पर बांटकर अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में हैं। इसके लिए उन्हें भाजपा से संरक्षण मिल रहा है। इसलिए सांसद ‘जाट जमीन छोड़ें तो हम आरक्षण छोड़ देंगे’ जैसे बयान दे रहे हैं।
शायद सांसद को यह नहीं पता कि जाटों को जमीन किसी नेता या राजा ने खैरात में नहीं दी। यह जमीन हमारे पूर्वजों की है। कहा कि भाजपा को बिहार में मिली हार से सीख लेनी चाहिए, अन्यथा आने वाले चुनावों में हरियाणा में इससे भी बदतर हालत होगी। इस मौके पर राजबीर मलिक, चंदन सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह, चांदराम फौगाट, इंद्रभान, जगवीर हुड्डा, संजय और अनिल मौजूद रहे।