फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jat college student accused of attacking with ax

जाट कॉलेज के छात्र पर फरसे से हमले का आरोप

Sun, 03 Jul 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jat college student accused of attacking with ax
रोहतक। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे जाट कॉलेज के छात्र पर युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि फरसे व चाकू से वार करके हमलावर फरार हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुंडाना गांव निवासी अतुल ने दी शिकायत में बताया कि वह जाट कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। साथ ही रोहतक में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने आजादगढ़ में पीजी लिया था, लेकिन 29 जून को उसने पीजी बदल लिया। शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ पुराने पीजी से सामान लेने गया था। जब सेक्टर छह में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो आरोपी सुमित निवासी गरनावठी ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फरसे व चाकू से वार किया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed