{"_id":"5716851d4f1c1bc1148b4aca","slug":"jat-andolan-subhash-barala-say-barala-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगों में हुड्डा का दोहरा चरित्र सामने आया, अब उनकी दुकानदारी नहीं चलेगी: बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगों में हुड्डा का दोहरा चरित्र सामने आया, अब उनकी दुकानदारी नहीं चलेगी: बराला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मंगलवार को पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। मीडिया से रूबरू होते हुए बराला ने कहा कि दंगों में हुड्डा का दोहरा चरित्र सामने आ चुका है। एक ओर वह दंगा कराते हैं और दूसरी ओर जनता के बीच जाकर हमदर्दी जताते हैं। लेकिन जनता उनके दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और अब उनकी राजनीतिक दुकानदारी चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि दंगे की साजिश रचने में केवल एक कांग्रेसी शामिल नहीं है, बल्कि हर जगह कांग्रेस नेताओं ने षड्यंत्र के तहत दंगा कराया। कहा कि अब लोगों के सामने सभी के चेहरे आ चुके हैं और लोगों को पता चल गया है कि दंगा किसने कराया और उनकी मदद को कौन आगे आया?
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर हुई लूटपाट व आगजनी के मामले में उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत ही घटना को अंजाम दिया गया। जिनसे सभी को हमदर्दी है और इसलिए ही मंत्रिमंडल में साथी होने के कारण उनके आवास पर सीएम व अन्य नेता पहुंचे थे। गेहूं खरीद को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दस साल का लेखाजोखा उठाकर देखे कि उन्होंने किसानों के गेहूं की किस तरह से बेकद्री की। उसके बाद वह कोई प्रतिक्रिया दे और सरकार पर सवाल उठाए। क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता है तो वे बेतुकी बयानबाजी करने लगते हैं।