फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jail warden died in an accident

लाहली के पास डंपर ने जेल वार्डन को कुचला, मौत

Tue, 03 Nov 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 03 Nov 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
जेल वार्डन धर्मबीर को लाहली के पास रोडी से भरे डंपर ने कुचल दिया। हादसे
विज्ञापन
में धर्मबीर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जेल अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक सुनारिया जेल में बतौर वार्डन तैनात भिवानी के  हाड़ौदी निवासी 40 वर्षीय धर्मबीर सोमवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से बाइक पर जेल की तरफ आ रहे थे। लाहली के पास धर्मबीर की बाइक रोड़ी लदे डंपर की चपेट में आ गई। धर्मबीर डंफर के पहिए के नीचे कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक धर्मबीर के दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल अधीक्षक दयानंद मंदौला, डीएसपी तेज सिंह मौके पर पहुंचे।

ये हुए हादसे के शिकार
जेल में तैनात एसआई नरेश कुमार की 1 अक्तूबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके तीन दिन बाद 4 अक्तूबर को हवलदार दयाचंद सड़क हादसे का शिकार हुए। 31 अक्तूबर आदमपुर हिसार निवासी वार्डन जगदीश ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

जेल प्रशासन करवाएगा हवन
जेल कर्मचारियों पर लगातार आफत बनी हुई है। कर्मचारी और अधिकारी लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस अब इस समस्या से निजात पाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से मंगलवार को सात दिवसीय हवन का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed