{"_id":"664166a17b2d1005750f3859","slug":"jail-during-chautala-rule-and-extortion-being-demanded-from-abroad-during-bjp-rule-deepender-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-421323-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौटाला राज में जेल तो भाजपा राज में विदेश से मांगी जा रही रंगदारी : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौटाला राज में जेल तो भाजपा राज में विदेश से मांगी जा रही रंगदारी : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
रोहतक/बहादुरगढ़। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि चौटाला राज में जहां जेलों से अपराधी कॉल करके रंगदारी मांगते थे, अब विदेशों में बैठकर रंगदारी मांगी जाती है। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश से अपराधियों का सफाया होगा। रविवार को बहादुरगढ़ हलके के गांव लडरावन, कुलासी, कनोन्दा, खैरपुर, मुकुंदपुर, बामनोली, बराही, सांखोल, वार्ड नंबर 31, वार्ड नंबर 20, वार्ड नंबर 21, वार्ड नंबर 7, परनाला, छोटू राम नगर, वार्ड नंबर 18, वार्ड नंबर 17,वार्ड नंबर 27,वार्ड नंबर 30 व ओमैक्स सिटी में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी है। बड़े-बड़े गैंग, माफिया, नाबालिग शूटर पैदा हो गए हैं। आये दिन हो रही फायरिंग, रंगदारी, हत्या व लूट जैसी संगीन घटनाओं से साबित होता है कि प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। पूरे प्रदेश में लगातार व्यापारियों, प्रदेश के कई विधायकों तक को धमकियां मिल चुकी हैं। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कहते थे सरकार हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकती। लचर कानून व्यवस्था के लिए मौजूदा भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने प्रदेश में अपराधियों का सफाया किया था। यही कारण है कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय तेजी से विकास हुआ, उद्योग लगे लेकिन अब कांग्रेस कार्यकाल के द्वारा दौरान स्थापित हुए उद्योग भी यहां से पलायन करने लगे और बेरोजगारी नये-नये रिकाॅर्ड बनाने लगी। इस मौके पर इस दौरान विधायक राजेन्द्र जून, राजस्थान की कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मील बराला व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।