फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is important to have a clear goal to make a career in media.

Rohtak News: मीडिया में कॅरिअर बनाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य होना जरूरी

Fri, 13 Dec 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 13 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
It is important to have a clear goal to make a career in media.
12सीटीके10एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते ​​शिक्षक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया शिक्षाविद प्रो. विक्रम कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य और उसे प्राप्त करने के लिए सही एक्शन प्लान होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन आज के समय में सफल होने के लिए नए मीडिया कौशल हासिल करना आवश्यक है। प्रो. डाॅ. नवीन कुमार ने अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रो. कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए विषयों के साथ-साथ मौखिक और लिखित कौशल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में महारत हासिल करने से मीडिया में प्रभावी कॅरिअर बनाया जा सकता है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेन्द्रगढ़ के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अशोक कुमार ने कहा कि मीडिया में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने विषय के प्रति गंभीर होना चाहिए और नवीनतम मीडिया रुझानों से अवगत रहना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. सुनित मुखर्जी ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मीडिया कॅरिअर का रोडमैप बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विभाग के शोधार्थी अजय कुमार, कुलदीप, विनोद गिल, महिमा, साएमा, साहिल, आशू समेत कई अन्य विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed