फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is essential to include ethical principles in medical practice: Vice Chancellor

चिकित्सा पद्धति में नैतिक सिद्धांतों को शामिल करना अनिवार्य : कुलपति

Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
It is essential to include ethical principles in medical practice: Vice Chancellor
रोहतक। यूएचएस डीन एकेडमिक अफेयर्स विभाग की ओर से संस्थान के पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए बायोएथिक्स कोर्स के तीसरे बैच का शुभारंभ कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एनएमसी की गाइडलाइन के तहत यह कोर्स शुरू किया गया है।
विज्ञापन

यहां पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सकों से कुलपति ने कहा कि हमेशा मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। नए चिकित्सक के लिए बायोएथिक्स का ज्ञान होना जरूरी है। इससे उनका मरीज के प्रति होने वाले बर्ताव में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पद्धति में नैतिक सिद्धांतों को शामिल करना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन

डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि हमारे पास मरीजों की बहुत ज्यादा संख्या है, ऐसे में हमें खुद को इतना सक्षम बनाना चाहिए कि हम सभी मरीजों की बातों को ध्यान से सुनते हुए उनका अच्छे से इलाज कर सकें। साथ ही उन्हें अपनी बात समझा सकें। हमें मरीज को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना चाहिए। डीन एकेडमिक अफेयर्स डाॅ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि एनएमसी की गाइडलाइन के तहत यह प्रदेश का तीसरे कोर्स विश्वविद्यालय की ओर से कराया जा रहा है। किसी भी पीजी को अपनी परीक्षा पास करने के लिए यह कोर्स करना जरूरी है। डाॅ. जितेंद्र जाखड़ ने बताया कि 45-45 पीजी छात्रों का एक बैच बनाकर यह कोर्स कराया जा रहा है। वहीं डाॅ. आरती ने कहा कि हमें अपने चिकित्सक से अधिक से अधिक प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत करना चाहिए। बाॅयो एथिक्स का मेडिकल के क्षेत्र में बहुत ज्यादा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed