{"_id":"68e2a3706d374a8e0f07529f","slug":"it-is-difficult-to-catch-a-bus-on-the-delhi-bypass-between-1-pm-and-3-pm-rohtak-news-c-17-roh1020-739559-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दोपहर एक से तीन के बीच दिल्ली बाईपास पर बस पकड़ने में हो रही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दोपहर एक से तीन के बीच दिल्ली बाईपास पर बस पकड़ने में हो रही मुश्किल
विज्ञापन
01 दिल्ली बाईपास चौक पर रविवार को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर यात्रियों को बस पकड़ने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीजीआई और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह यहां पर दोपहर एक से तीन बजे तक यात्रियों की भीड़ अधिक रहना और पीछे से बस के भरकर आना है।
पीजीआई के मरीज, परिजन, एमडीयू सहित दिल्ली रोड पर महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बस स्टैंड के बजाय दिल्ली बाईपास चौक से बस पकड़ते हैं। बस स्टैंड से आने वाली बस पीछे से ही भरी होती है इससे यहां पर इंतजार में खड़े यात्रियों को परेशानी होती है।
अगर रोडवेज बस आ भी जाती है तो भीड़ को देखकर चालक अकसर बस की गति तेज कर देते हैं जिससे यात्रियों को और दिक्कतें बढ़ जाती है। यात्रियों का कहना है कि बसों की कमी की वजह से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार उनको बस पकड़ने के लिए दौड़ तक लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह समस्या और भी बड़ी है। यात्रियों ने इस समस्या का समाधान करने व बसों की संख्या बढ़ाकर दिल्ली बाईपास चौक से सुचारु रूप से चलाने की मांग की है।
बहादुरगढ़ जाने वाले यात्री प्रवीन ने बताया कि कार्य दिवस में दोपहर 1 से लेकर 3 बजे तक दिल्ली बाईपास चौक पर यात्रियों की बहुत अधिक भीड़ रहती है। स्टैंड से बस भरकर आती हैं। वहीं, दिल्ली बाईपास पर भीड़ के कारण जाम भी लग जाता है।
एमडीयू की छात्रा स्वाति ने कहा कि बसों के स्थायी ठहराव के लिए स्थान चिह्नित नहीं है। धूप में खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करते हैं। रोड पार करते समय हादसा होने का खतरा रहता है।
बस स्टैंड से सभी बसें समय अनुसार संचालित हो रही हैं। रोडवेज बसें अकसर स्टैंड से भरकर निकलती हैं। दिल्ली बाईपास चौक पर बस भर जाती है। झज्जर, गुरुग्राम व दिल्ली मार्ग की बसों का संचालन दिल्ली बाईपास चौक से ही है। -हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
संवाद