फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IPL 2024 commentary in Haryanvi dialect is being done from commentary box For first time in IPL 2024

IPL 2024: पक्का आईपीएल देखण लागरी है, हरयाणवी म्ह अर वो बी, पहली बार हरियाणवी बोली में कमेंट्री की धाक

Sun, 21 Apr 2024 09:54 AM IST
शाहरुख खान ज्ञानेन्द्र कुमार, अमर उजाला, रोहतक
ज्ञानेन्द्र कुमार, अमर उजाला, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Apr 2024 09:54 AM IST
सार

आईपीएल 2024 में पहली बार कमेंट्री बॉक्स से हरियाणवी बोली में कमेंट्री हो रही है। हरियाणवी कमेंट्री से आईपीएल में आपणा छोरा विश्वास चौहान धाक जमा रहा है। आईपीएल में हरियाणवी नशा और भी चढ़ जाता है जब विश्वास चौहान और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी कमेंट्री कर लट्ठ गाड़ देती है।

विज्ञापन
IPL 2024 commentary in Haryanvi dialect is being done from commentary box For first time in IPL 2024
IPL 2024 commentary - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदली-बदली लाग्गै के खावण लागी, तेरै चढ़ग्या रंग कसूता पक्का आईपीएल देखण लागरी है, हरयाणवी म्ह अर वो बी। आईपीएल 2024 के दौरान हरियाणवी कमेंट्री सुर्खियों में है। हरियाणा का छोरा विश्वास चाैहान कमेंट्री बॉक्स में माइक पर महफिल लूट रहा है। मिसफील्ड होने पर कमेंट्री करते हैं ''''उलाणे का काम हो गया''''। 

विज्ञापन


चौका लगा तो वन्स प्लेयर वास ए गादड़ी, पाल्ले के घेर में जा पड़ी। स्टैंड में छक्का लगा तो ''''एक आंख मींच के दोनों मुट्ठी भींच के, शॉट मारा खींच के'''' (बहुत अच्छा) शॉट है बोलकर लोगों के दिलों में हरियाणवी बोली की मिठास घोल रहे हैं। हरियाणवी में कप्तान ''''चौधरी'''' हैं। अंपायर ''''ताऊ'''' हैं तो निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) ''''दादा रिव्यू सिस्टम'''' है।
विज्ञापन


आईपीएल में हरियाणवी नशा और भी चढ़ जाता है जब विश्वास चौहान और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी कमेंट्री कर लट्ठ गाड़ देती है। आईपीएल में इसी सीजन से हरियाणवी को शामिल किया गया है। क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री हरियाणा को खूब भा रही है। विश्वास चौहान बताते हैं कि कमेंट्री करते समय ऐसा लगता ही नहीं कि पूरे देश को आईपीएल की कमेंट्री सुना रहे हैं, उस समय ऐसा महसूस होता है जैसे रोहतक के लाहली स्टेडियम में छोरों के बीच बातें कर रहे हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेंट्री के दौरान विराट कोहली को अनुष्का का भरतार अर केएल राहुल को अन्ना का जमाई कहकर बुलाते हैं। रोहित शर्मा, शर्मा जी का छोरा और महेंद्र सिंह धोनी के लिए तो विशेष संबोधन है। कूण में आड़ा, घर में साणा और मैदान में थाला परैशान करा करै। विश्वास हरियाणवी में अब तक 18 कमेंट्री कर चुके हैं। रोटेशन पर काम करते हैं। चार दिन बाद फिर लगातार 22 कमेंट्री करेंगे।

जब सहवाग ने लाइव बोला- आप अच्छा कर रहे हैं
विश्वास कहते हैं कि वीरेंद्र सहवाग को बचपन से खेलते देखा। जब उन्होंने कमेंट्री बॉक्स में मेरे साथ कमेंट्री की तब मैं नर्वस हो गया था। वीरू लाइव ही बोल पड़े- मैंने देखा है, आप अच्छा काम कर रहे हैं, तब जान में जान आई और उनके साथ कमेंट्री की जो मेरा यादगार लम्हा रहा।

अमर उजाला के मंच से मिली राह, अब ओटीटी और आईपीएल का सफर
विश्वास कहते हैं कि मूल रूप से चरखी दादरी से हूं। शुरू में थिएटर किए। पहला मौका अमर उजाला के मंच पर मिला। राइजिंग स्टार बना। स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में यहीं से मुंबई का सफर शुरू हुआ। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेंज में फाइनलिस्ट रहा, तब अक्षय कुमार शो को होस्ट कर रहे थे। 

 

कालू का दर्द दिल में समेटे लोगों को हंसी से लोटपोट किया। एक ठेठ देसी हरियाणवी हास्य कलाकार के रूप में पहचान बनाई। कई वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। मेरे यार की शादी नाम से पहली वेब सीरीज निकाली। इसे बेस्ट अवॉर्ड भी मिला। थारा फूफा जिंदा है आने वाली वेब सीरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed