फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Interview for PGIMS Director now on 23rd

पीजीआईएमएस निदेशक के लिए अब साक्षात्कार 23 को

Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Interview for PGIMS Director now on 23rd
संजय कुमार
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक को नया निदेशक साल के अंत में या नये साल की शुरूआत में मिलने वाला है, क्योंकि सरकार की ओर से नए निदेशक के लिए साक्षात्कार 23 दिसंबर को तय कर दिया गया है। पूर्व में तय हुए साक्षात्कार में जहां देशभर के 16 सीनियर डॉक्टरों के नाम थे, अब इसमें महज 13 नाम रह गए हैं। इसमें से आठ अकेले संस्थान के ही डॉक्टरों के हैं।
कोरोना का पांचवां वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं। ऐसे में पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक पद को खाली रखना सही नहीं है। स्थिति को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर निदेशक पद के लिए साक्षात्कार की तिथि तय कर दी है। यह साक्षात्कार चंडीगढ़ डीएमईआर कार्यालय में सुबह 11 बजे होगा। गौरतलब है कि अक्तूबर में डॉ. रोहतास कंवर यादव की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली था। इस पद की जिम्मेदारी सीनियर प्रोफेसर डॉ. गीता गठवाला को दी गई है, लेकिन स्थायी नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के लिए सरकार ने आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन

निदेशक पद को समाप्त करने की थी योजना
हैरानी की बात है कि सरकार ने एक बार निदेशक पद को ही समाप्त करने की योजना बनाई थी। इसमें कहा जा रहा था कि पीजीआईएमएस जब हेल्थ विवि बन गया है तो सारी यूनिवर्सिटी की शक्तियां रजिस्ट्रार व मेडिकल कॉलेज की शक्तियां चिकित्सा अधीक्षक के पास होती हैं। लेकिन संस्थान का निदेशक पद अहम रहा है और एक बार फिर इसके लिए नई नियुक्ति होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है दौड़ में
डॉ. अलका सहगल, चंडीगढ़
डॉ. राकेश सहगल, चंडीगढ़
डॉ. वीके कत्याल, पीजीआईएमएस रोहतक
डॉ. अजय सिंह, लखनऊ
डॉ. ध्रुव चौधरी, पीजीआईएमएस रोहतक
डॉ. संजय गंभीर, लखनऊ
डॉ. एसके धत्तरवाल, पीजीआईएमएस रोहतक
डॉ. डॉ. कुंदन मित्तल, पीजीआईएमएस रोहतक
डॉ. शमशेर सिंह लोहचब, पीजीआईएमएस रोहतक
डॉ. अशोक चौहान, पीजीआईएमएस रोहतक
डॉ. कुलदीप सिंह लालर, पीजीआईएमएस रोहतक
डॉ. गीता गठवाला, पीजीआईएमएस रोहतक
डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed