फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Intermittent rain fell, temperature dropped by six degrees

Rohtak News: रुक-रुककर बरसे मेघ, तापमान छह डिग्री लुढ़का

Tue, 05 May 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain fell, temperature dropped by six degrees
-फोटो 81 : बहादुरगढ़ की धर्म विहार कॉलोनी की गली में जमा बारिश का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार सुबह आठ बजे तक 6.80 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह करीब सवा छह बजे शुरू हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग का कहना है कि हफ्ते भर तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

हवा में नमी की मात्रा 34 से 97 प्रतिशत तक रही। सोमवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों और गलियों में कीचड़ जमा हो गया। शहर की धर्म विहार कॉलोनी, छोटूराम नगर, लाइनपार के विकास नगर, बराही फाटक के आसपास कीचड़ बना रहा। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक बहादुरगढ़ में 6.80 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed