{"_id":"61ca1ec6b10d457308581d47","slug":"interlocking-buffer-zone-and-green-slab-area-will-be-constructed-after-the-grill-on-the-pond-rohtak-news-rtk6340353113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर ग्रिल के बाद इंटरलॉकिंग, बफर जोन व ग्रीन स्लोब एरिया का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर ग्रिल के बाद इंटरलॉकिंग, बफर जोन व ग्रीन स्लोब एरिया का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। माता दरवाजा के तालाब का नगर निगम करीब 80 लाख रुपये में सुंदरीकरण कराएगा। तालाब को अवैध कब्जे से बचाने के लिए चारों तरफ ग्रिल ही नहीं बल्कि तीन चक्रीय निर्माण भी होगा। इसका नक्शा और प्रस्ताव स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है।
माता दरवाजा स्थित शीतला माता का मंदिर जिला और आसपास के 86 गांवों की आस्था का केंद्र है। चैत्र नवरात्रि में यहां मंदिर पर लक्खी मेला लगता है। कोई बच्चों का मुंडन संस्कार कराने आता है तो नवविवाहिता पूजा अर्चना करने। मान्यता के अनुसार माता के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु तालाब के पानी से आचमन करते हैं और फिर मिट्टी को अपने घर लेकर जाते हैं। बावजूद इसके तालाब की जमीन पर लगातार कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल तालाब के चारों तरफ ग्रिल लगाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही तालाब का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए निगम के इंजीनियरों की टीम ने सुंदरीकरण का नक्शा बनाकर करीब 80 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है, जो जल्द ही स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
इंटरलॉकिंग, बफर जोन व स्लोब ग्रीन एरिया बनेगा
मुख्यालय भेजे जा रहे नक्शा के अनुसार तालाब की सीमा पर लोहे की ग्रिल लगेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए इंटरलॉकिंग से रास्ता आवागमन के लिए बनेगा। इसके बाद बफर जोन और फिर ग्रीन स्लोब एरिया बनेगा। इसके बाद तालाब का पानी साफ होगा।
विज्ञापन
0-वर्जन
माता दरवाजा तालाब के चारों तरफ जल्द ग्रिल लगाई जाएगी। सुंदरीकरण का नक्शा और एस्टीमेट तैयार होने का बाद मुख्यालय भेजा जाएगा। निगम प्रशासन तालाब को अवैध कब्जा से पूरी तरह से मुक्त करेगा।
सुरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम