फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instructions given to start Pediatric ICU in a week

पीडियाट्रिक आईसीयू एक सप्ताह में शुरू करने के दिए निर्देश

Tue, 14 Sep 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to start Pediatric ICU in a week
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. जी अनुपमा ने सोमवार को पीजीआई के विभिन्न वार्डों, पीडियाट्रिक आईसीयू व मॉड्यूलर ओटी का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुलपति ने सीनियर रेजिडेंट के साक्षात्कार खत्म होने के बाद पीजीआई का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सकों को बगैर एप्रेन व आईडी कार्ड पहने ड्यूटी पर नहीं आने की सख्त हिदायत दी। साथ ही सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी अपनी वर्दी व आईडी कार्ड पहनना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोेई मरीज आता है तो उसको पता होना चाहिए कि वह किस से बात कर रहा है। गैस प्लांट का दौरा कर उसकी जानकारी ली व ऑक्सीजन प्लांट चलाने वाले कर्मचारियों का लिखित ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड 14 व 15 का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सकों को शिशुओं को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने व वार्ड 3 के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में अच्छी तरह से सफाई रखने के निदेश दिए। पीडियाट्रिक आईसीयू का निरीक्षण करते हुए इसे एक सप्ताह में शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि तीसरी लहर से लड़ने में कोई कमी न रहे। इस मौके पर निदेशक डॉ. रोहताश यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया, डॉ. गीता गठवाला, डॉ. कुंदन मिततल, डीएमएस डॉ. सुखबीर, डॉ. महेश माहला, दुष्यंत, अनिल नरवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed