{"_id":"613fac2d8ebc3eb6f973a34a","slug":"instructions-given-to-start-pediatric-icu-in-a-week-rohtak-news-rtk6238851123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडियाट्रिक आईसीयू एक सप्ताह में शुरू करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडियाट्रिक आईसीयू एक सप्ताह में शुरू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. जी अनुपमा ने सोमवार को पीजीआई के विभिन्न वार्डों, पीडियाट्रिक आईसीयू व मॉड्यूलर ओटी का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
कुलपति ने सीनियर रेजिडेंट के साक्षात्कार खत्म होने के बाद पीजीआई का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सकों को बगैर एप्रेन व आईडी कार्ड पहने ड्यूटी पर नहीं आने की सख्त हिदायत दी। साथ ही सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी अपनी वर्दी व आईडी कार्ड पहनना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोेई मरीज आता है तो उसको पता होना चाहिए कि वह किस से बात कर रहा है। गैस प्लांट का दौरा कर उसकी जानकारी ली व ऑक्सीजन प्लांट चलाने वाले कर्मचारियों का लिखित ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड 14 व 15 का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सकों को शिशुओं को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने व वार्ड 3 के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में अच्छी तरह से सफाई रखने के निदेश दिए। पीडियाट्रिक आईसीयू का निरीक्षण करते हुए इसे एक सप्ताह में शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि तीसरी लहर से लड़ने में कोई कमी न रहे। इस मौके पर निदेशक डॉ. रोहताश यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया, डॉ. गीता गठवाला, डॉ. कुंदन मिततल, डीएमएस डॉ. सुखबीर, डॉ. महेश माहला, दुष्यंत, अनिल नरवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।