फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instead of resolving the complaint of CM Window, the police closed the file by forging signatures.

Rohtak News: सीएम विंडो की शिकायत का समाधान करने के बजाय पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर कर बंद की फाइल

Tue, 07 Mar 2023 07:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 07 Mar 2023 07:46 AM IST
विज्ञापन
Instead of resolving the complaint of CM Window, the police closed the file by forging signatures.
रोहतक
विज्ञापन

सीएम विंडो की शिकायत का समाधान करने के बजाय पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर कर फाइल बंद कर दी। सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन के प्रतिनिधिमंडल ने एडवोकेट सुरेंद्र माडू के फर्जी हस्ताक्षर करने की लिखित शिकायत सीटीएम को दी है। इसमें संबंधित थाने के पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि लक्ष्मी नगर निवासी संजीत की शिकायत दो फरवरी 2023 को पंजीकृत हुई थी। यह पुलिस विभाग से संबंधित थी। शिकायत में आर्य नगर थाना के पुलिस कर्मचारियों ने एमिनेंट पर्सन एडवोकेट सुरेंद्र माडू के फर्जी हस्ताक्षर कर सीएम विंडो मुख्यालय में जमा कराने की बात कही गई है। ऐसे दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जिला न्यायाधीश से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता को न्याय देने व शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय में सीएम विंडो की शुरुआत की है। कुछ कर्मचारी प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री की छवि और सबको न्याय देने के उद्देश्य को धूमिल कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र रावत, सरोज यादव, सतीश ठेकेदार, सुरेंद्र माडू, आजाद अत्री शामिल रहे।
विज्ञापन



सीएम विंडो शिकायत पर हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

देवेंद्र कुमार, प्रभारी, आर्य नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed