फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Instead of giving MSP, the government is looting the farmers: Hooda

एमएसपी देने के बजाय किसानों को लूट रही सरकार : हुड्डा

Tue, 25 Nov 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Instead of giving MSP, the government is looting the farmers: Hooda
20... सांपला में आयोजित छोटूराम जयंती में उप​स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व अन्य। स् - फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
सांपला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर धान खरीद के नाम पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। सांपला में दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती समारोह में पहुंचे हुड्डा ने कहा, सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने के बजाय उनको लूट रही है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने जस्टिस सूर्यकांत को देश का मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनाए जाने पर खुशी जताई। कहा, हरियाणा के जुड़े न्यायाधीश का इतने बड़े पद तक पहुंचने पर पूरे प्रदेश को गर्व है। कहा, वोटर लिस्ट में धांधली रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता व ब्लॉक लेवल एजेंट सतर्क होकर काम करेंगे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि भाजपा की मानसिकता और चुनाव में धांधली को जनता समझ चुकी है। इसके खिलाफ अब खुलकर आवाज उठ रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया जस्टिस की रिपोर्ट ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है। सरकार इतनी लापरवाह है कि पुलिस विभाग में हजारों पद खाली हैं लेकिन उनकी भर्ती नहीं हो रही। इस मौके पर प्रो. विरेंद्र, धनखड़ खाप प्रधान डॉ. ओमप्रकाश, सेवानिवृत्त जरनल बिशंभर, प्रदीप हुड्डा ने भी विचार रखे।
इस मौके पर सर छोटूराम शिक्षा व सेवा समिति ने अतिथियों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर समिति प्रधान रूप सिंह, राजेश मनोज, अजय कुमार, रामकुमार, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश खत्री, पहलवान कृष्ण कुमार, जगबीर खत्री, कैप्टन जगबीर मलिक आदि मौजूद रहे।

कविता पाठ में खुशी तो भाषण प्रतियोगिता की विजेता बनीं प्रिया

सांपला। सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती के उपलक्ष्य पर हुए कविता पाठ में खुशी ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की खुशी और तीसरे पर एमए हिंदी प्रथम वर्ष की संजू व बीए प्रथम वर्ष की पूजा रहीं। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में भूगोल से एमए कर रही प्रिया ने प्रथम स्थान पाया। एसडीएम उत्सव आनंद ने सभी विजेता को सम्मानित किया। इसके पहले, कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संतोष हुड्डा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed