फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INSO workers demonstrated at gate number two of MDU

इनसो कार्यकर्ताओं ने एमडीयू के गेट नंबर दो पर किया प्रदर्शन

Thu, 05 May 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
INSO workers demonstrated at gate number two of MDU
एमडीयू के गेट नम्बर दो पर मागों को लेकर प्रर्शन करते इनसो के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
इनसो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एमडीयू के गेट नंबर दो पर रोष प्रदर्शन किया। यहां सीएम के दौरे से पहले विवि के कुलपति को पद से हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इनसो जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुलपति की शैक्षणिक योग्यता में ढेरों खामियां हैं। आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर वीसी पद पर रहने के योग्य नहीं है। इसलिए उन्हें जल्द बर्खास्त किया जाए। इस मामले की न्यायिक जांच की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे अयोग्य कुलपति पद पर बने रहेंगे तो शिक्षा व्यवस्था का सुधार नहीं हो पाएगा। सरकार ने जल्द इस मामले में कदम नहीं उठाया तो इनसो विरोध तेज करेगा। इस मौके पर एमडीयू अध्यक्ष रवि रेढू, साहिल मालिक, नीरज हरेंद्र, अरविंद, रोहित परमार, मयंक शर्मा, अंकित हुड्डा, विशाल, हिमांशु, साहिल हर्डल, मनजीत देसवाल, साहिल लाठर, कुनाल, नवीन देशवल, रोहित साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed