फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INSO's foundation day today, farmers will protest

इनसो का स्थापना दिवस आज, किसान करेंगे विरोध

Thu, 05 Aug 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
INSO's foundation day today, farmers will protest
इनसो का 19वां स्थापना दिवस समारोह वीरवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने में बुधवार देर रात तक कार्यकर्ता जुटे रहे। समारोह में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। यहां अंगदान व रक्तदान का रिकॉर्ड बनाने पर जोर रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह चौटाला होंगे। इधर, किसानों व छात्र संगठनों ने विरोध की तैयारी की है। वीरवार को समारोह के रंग में विरोधी भंग डाल सकते हैं।
विज्ञापन

इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि संगठन के 19वें स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला भी छात्रों को संबोधित करेंगे। छात्र संगठन अंगदान भी करेगा। करोना महामारी के कारण पीजीआई के ब्लड बैंक में हुई रक्त की कमी दूर करने के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यहां छात्र हित में युवाओं की बेहतर शिक्षा, रोजगार समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ इनसो की नई राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रम में पंजाबी व हरियाणवी गायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसमें गायक हनी सिंह, अल्फाज, फाजलपुरिया मुख्य हैं।
विज्ञापन

जजपा जिलाध्यक्ष बलवान सुहाग ने कहा की कार्यक्रम एक सामाजिक व छात्र हितों की पैरवी करने का गवाह बनेगा। यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम होगा। इसमें शिक्षा की महत्वता को समझने वाले व चौधरी देवीलाल की सोच में आस्था व्यक्त करने वाले लोग शामिल होंगे। जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि छात्र वर्ग से जुड़ा यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर लाइव किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. संदीप हुड्डा, राजेश सैनी, सुरेंद्र बल्हारा, राजेश राठी, प्रो. अनिल जताई, रविंद्र बखेता, रवि रेढू, प्रदीप शर्मा, हनी गुलिया, जेपी भाली, सिन्ना पहलवान, दीपक बेडवाल, अमरजीत, सत्यवान हुमायूंपुर, बनी सिंह, जतिन वालिया, मोहित सांगवान, मोहित साहु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसो कार्यक्रम रद्द कराने के लिए एसएफआई ने सौंपा ज्ञापन
रोहतक। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की एमडीयू इकाई ने इनसो के वीरवार को टैगोर सभागार में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति रद्द कराने के लिए कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला सचिव प्रवीण ने कहा कि पांच अगस्त को इनसो का स्थापना दिवस कार्यक्रम है। इसे रद्द किया जाए। विश्वविद्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला शामिल होंगे। जबकि विश्वविद्यालय परिसर में हाल में परीक्षाओं का दौर चल रहा है। करोना का कहर पहले से बना हुआ है। ऐसे में विश्वविद्यालय को राजनीतिक अड्डा न बनाया जाए। प्रदेश में किसान आंदोलन चल रहा है। किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने कहा है कि बीजेपी-जेजेपी के कार्यक्रमों का किसान विरोध करेंगे। ऐसे में वीरवार के इनसो कार्यक्रम का किसान विरोध करेंगे। किसान संगठनों ने प्रेस बयान में इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है। इससे विद्यार्थियों की परीक्षा में अड़चन पैदा होने की पूरी संभावना है। इसी प्रकार का कार्यक्रम सीडीएलयू सिरसा में बीते दिनों हुआ। वहां भी किसानों ने विरोध किया था। इस दौरान विश्वविद्यालय को आर्थिक हानि उठानी पड़ी थी। इसलिए छात्र संगठन होने के नाते विवि से अपील की है कि इस कार्यक्रम की अनुमति रद्द की जाए।

परीक्षा रद्द करने का कारण नहीं बताने पर एबीवीपी में रोष
एबीवीपी ने एमडीयू में चल रही परीक्षाओं को स्थगित करने पर रोष प्रकट किया है। संगठन की ओर से वीरवार की परीक्षा रद्द करने का कारण पूछने पर अधिकारियों से जवाब नहीं मिलने पर सभी ने नाराजगी जताई है। इसके चलते वीरवार सुबह रोष प्रदर्शन किया जाएगा। परिषद के प्रदेश सह-मंत्री सन्नी नारा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच व सात अगस्त की परीक्षाओं को लेकर एक नोटिस जारी किया। इसमें बताया गया कि इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों से परीक्षाओं के रद्द करने की वजह जानने का प्रयास किया गया तो किसी ने भी कुछ भी कहने से परहेज बरता। संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर संगठन ने विरोध करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed