फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INSO's foundation day celebrated under tight security, Pradeep Deshwal became the national president

कड़ी सुरक्षा में मनाया इनसो का स्थापना दिवस, प्रदीप देशवाल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
INSO's foundation day celebrated under tight security, Pradeep Deshwal became the national president
इनसो के कार्यक्रम में मौजूद लोग। अमर उजाला
इनसो (इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन) का 19वां स्थापना दिवस वीरवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में धूमधाम से मनाया गया। यहां जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने अपनी जगह प्रदीप देशवाल को इनसो का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मंच से मंजूरी देते हुए प्रदीप को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में किसान संगठनों की ओर से अड़चन डाले जाने के अंदेशे के चलते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। एमडीयू कैंपस में हर व्यक्ति को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी व पंजाबी गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान गोल्डी गिल, एमडी, फाजिलपुरिया व पंजाबी गायक निंजा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। निंजा के पंजाबी गीत, दिल मेरा वी करदा छड़दां, पर तेरी आदत पै गईयां... पर श्रोता थिरकने लगे।
विज्ञापन

यहां शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस पर लगाए गए शिविर में 60 युवाओं ने रक्तदान किया तो इनसो के संस्थापक व जजपा के प्रधान महासचिव समेत 150 लोगों ने देहदान के लिए आवेदन भरा।
विज्ञापन

इनसो के संस्थापक ने कहा कि इनसो गैर राजनीतिक छात्र संगठन है। इसने समय-समय पर छात्रों की आवाज को बुलंद करने के साथ भविष्य की राजनीति के लिए उचित प्लेटफार्म दिया है। प्रदेश ही नहीं देश में इनसो सबसे ज्यादा जागरूक व संगठित संगठन है। संगठन के प्रयास से ही 22 वर्ष बाद प्रदेश में छात्र संघ चुनाव संभव हुए। उन्होंने इनसो के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रदीप देशवाल के नाम की मंच से औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो ने बहुत कुछ दिया है। पिछले दो दशक में संगठन से अनेक युवा नेता तैयार होकर निकले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें खुद इनसो से सोनीपत लोकसभा सीट एवं प्रदीप देशवाल ने रोेहतक लोकसभा, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से स्वाति यादव को मैदान में उतारा। डॉ. प्रदीप हुड्डा, राजेश सैनी, अमित माजरा, सीना पहलवान, अमित मलिक ने जजपा के प्रदेश महासचिव को पगड़ी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवान ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. महेश हुड्डा, मंजू जाखड़, विधायक अमरजीत ढांडा, राजेंद्र लितानी, शीला भ्याना, रणधीर सिंह, पवन खरखौदा, बलवान सुहाग, डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, डॉ. संदीप हुड्डा, राजेश सैनी, मनोज बालंद, सुरेंद्र बल्हारा, मीना मकडौली, राजेश राठी, जेपी भाली, हनी गुलिया, रवि रेढू अभिषेक आदि मौजूद रहे।
जजपा नेता को किसानों ने दिखाए काले झंडे
संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के नेतृत्व में वीरवार को देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए किसान व मजदूरों ने जजपा नेता को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। दिल्ली बाईपास पर बैरिकेड्स तोड़ कर एमडीयू के गेट नंबर दो पर पहुंचे किसानों ने नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। किसानों ने एसडीएम के जरिये एमडीयू के कुलपति को ज्ञापन भी भेजा। किसान मोर्चा समन्वय समिति के संयोजक प्रीत सिंह, बलवान सिंह, संदीप मोखरा, शमशेर सिंह मलिक, धर्मपाल मदीना, महेंद्र, धन्नो देवी, कमलेश, वीरेंद्र हुड्डा, राजू मकड़ौली, सत्यवान नरवाल, रोहतास, सुनीता मोखरा ने संबोधित किया। सीआईटीयू के राज्य सह सचिव कामरेड विनोद देसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां सभी ने प्रशासन को भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम विश्वविद्यालय में न किए जाने की चेतावनी दी। इस कार्यक्रम के लिए पांच व सात अगस्त की परीक्षा को रद्द करने की निंदा की गई।
एंबुलेंस को पुलिस ने दिलाया रास्ता
एमडीयू में इनसो के कार्यक्रम के चलते वीरवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दिल्ली बाईपास व शहर में जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब तीन घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान स्कूल वाहन में सवार विद्यार्थी ही नहीं, एंबुलेंस के मरीज भी परेशान हुए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को अलग से रास्ता दिलाया। जाम के कारण अनेक लोगों को सिर पर सामान रखकर पैदल की अपने गंतव्य की ओर रवानगी लेनी पड़ी। यही नहीं, कैंपस में अंदर जाने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा। डीएसपी के हाथ पैर जोड़ने के बावजूद अनेक विद्यार्थियों को कैंपस में प्रवेश नहीं मिला। पुलिस ने कार्यक्रम में काले कपड़े पहने किसी व्यक्ति को अंदर दाखिल नहीं होने दिया।

अंगदान के प्रति लोग होने लगे जागरूक
प्रदेश के लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता आने लगी है। इससे प्रदेश में जल्दी ही अंग प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने की आस भी जगी है। पीजीआईएमएस की सोटो टीम चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया की देखरेख में इस ओर बेहतर कार्य किया जा रहा है। यह कहना है इनसो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का। वे वीरवार को एमडीयू में इनसो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में लगाए गए अंगदान शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने अपना आवेदन भरने के बाद आमजन से अंगदान की अपील की। इनसो के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि अंगदान कर आप किसी को नया जीवन दे सकते हैं। इसलिए अंगदान जरूर करें। वीरवार को करीब 150 लोगों ने अंगदान के लिए आवेदन किया है। यह सराहनीय है। पीजीआई की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया ने कहा कि कार्यकारी कुलपति डॉ. रोहताश यादव के नेतृत्व में सोटो टीम अच्छा कार्य कर रही है। कार्यकारी कुलपति ने कहा कि एक व्यक्ति करीब आठ लोगों को जीवनदान दे सकता है। इस मौके पर ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर दिप्ती, राजेश भड़, डॉ. सन्ना, डॉ. हन्नी गुलिया, रोहित तंवर, रोहित खटक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed