फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inquiry report sent to DRM, rail road workers may be charged

डीआरएम को भेजी जांच रिपोर्ट, रेल पथ-वे कर्मियों पर गिर सकती है गाज

Tue, 10 Aug 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inquiry report sent to DRM, rail road workers may be charged
रोहतक स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरने के मामले मेें जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली मंडल के डीआरएम को भेज दी है। इसके साथ ही दोनों डिब्बों के एलाइनमेंट, कोयले का भार, मरम्मत का ब्योरा, लोको पायलट और गार्ड के बयान को भी भेजे गए हैं। रेलवे के सूत्रों के अनुसार मामले में रेल पथ-वे कर्मी पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

बिहार से भिवानी जाते समय कोयले से लदी मालगाड़ी रोहतक स्टेशन पर चार अगस्त की रात करीब 11 बजे पहुंची। इस दौरान स्टेशन पर ही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान दोनों डिब्बे करीब 30 मीटर तक घिसटते रहे। इससे 60 से ज्यादा स्लीपर टूट गए। इस दौरान मालगाड़ी आठ किमी. प्रति घंटा की चाल से चल रही थी, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली से दुर्घटना यान के साथ अधिकारियों की टीम को जांच करने के लिए मौके पर भेजा गया। इसके अलावा स्थानीय अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम को भी जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए। जांच टीम ने ओवरलोडिंग की आशंका के चलते डिब्बों में लदे कोयलों को तुलवाया गया, दोनों डिब्बों के एलाइनमेंट की जांच कराई गई, जो सही निकली। मालगाड़ी के चालक व गार्ड के बयान दर्ज करने के बाद पटरियों की मरम्मत का डाटा खंगाला तो पता चला कि दिन में ही मरम्मत की गई थी। साथ ही पटरी के टुकड़ों की जांच की गई। साथ ही छह सदस्यीय जांच टीम ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम को भेज दी है। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट में रेल पथ-वे की कुछ खामी मिली है, जिसकी वजह से दो कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। जांच टीम के नोडल अधिकारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट डीआरएम के पास भेज दी गई है। अब डीआरएम अपने स्तर से जांच करके दोषी से जवाब तलब करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed