फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   inmates attacked in prison barracks

जेल की बैरक में भिड़े कैदी

Tue, 01 Jul 2014 02:28 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Tue, 01 Jul 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
सुनारियां जेल की बैरक नंबर 4 में रविवार को देर रात कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दो गुटों में हुई भिड़ंत से जेल में हंगामा मच गया। मामले की जानकारी जेल प्रशासन को मिलते ही अलर्ट हो गए ओर जेल सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों गुटों को शांत कर समझौता कराया गया।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के अनुसार रविवार की रात को खाना खाने के बाद जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को बैरकों में बंद कर दिया था। उसी दौरान बैरक नंबर 4 में बंद दो गुट आपस में भिड़ गए। हालांकि दोनों गुटों में  खाना खाने के दौरान आपस में तनातनी हो गई।
विज्ञापन


उस समय मामले को जेल वार्डरों व अन्य कैदियों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। बाद में जब उन कैदियों को बैरक में भेज दिया गया तो एक बार फिर मामला दोनों गुट आमने सामने हो गए। सूत्रों की मानें तो देर रात को करीब एक डेढ़ बजे बैरक में भेजे गए दोनों गुट आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। गुटों के बीच भिड़ंत होने से बैरक में हंगामा हो गया। ऐसे में सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी पहुंचकर किसी तरह से दोनों गुटों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि यह लड़ाई दहेज के मामलों में बंद दो गुटों में जो मारपीट हुई उनमें एक गुट सोनीपत का और दूसरा रोहतक का था।


चर्चा यह भी है कि बैरक नंबर 4 में कुख्यात गैंगेस्टर राजेश सरकारी गैंग के भी कई गुर्गे रहते हैं। ऐसे में उसके ही गुर्गो ने कुछ कैदियों के साथ मारपीट की है। हालांकि जेल प्रशासन ने किसी भी गुट से किसी तरह से शिकायत मिलने से मना किया।



इस बारे में सुनारिया जेल अधीक्षक शेर सिंह ने बताया कि जेल की बैरक नंबर 4 में कैदियों के बीच कुछ छुटपुट घटना की सूचना मिली है। जो रात में ही आपस में निपटा ली गई। मामले में किसी गुट ने कोई शिकायत नहीं दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed