फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INLD leader indiscriminate firing at the office at midnight

आधी रात में इनेलो नेता के दफ्तर पर अंधाधुंध फायरिंग

Sat, 24 May 2014 03:05 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Sat, 24 May 2014 03:05 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर अंतर्गत माता दरवाजे पर शुक्रवार को आधी रात के समय करीब एक दर्जन
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने इनेलो नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग उठ गए और उन्होंने बदमाशों को घेर लिया।

स्वयं को घिरा देखकर बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए छतों के रास्ते भागने लगे, लेकिन लोगों ने उन्हें दबोच लिया। फायरिंग और मारपीट के कारण केबल व्यवसायी और उसका साथी घायल हो गए। भाग रहे बदमाशों में से तीन चार लोगों के हत्थे चढ़ गए और उन्होंने जमकर धुन दिया।

इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई तो बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद थी और मामले में जांच कर रही थी। माता दरवाजा चौक पर स्थित गुरुद्वारा के सामने शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे इनेलो नेता और केबल व्यवसायी पप्पन गुलिया और उसका दोस्त अमन निवासी घनीपुरा केबल के कार्यालय में बैठे हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान चार पांच युवक हथियार लेकर ऊपर पहुंचे और उन्होंने आते ही पप्पन और अमन पर हमला कर दिया। पप्पन ने बताया कि बदमाशों में से तीन के पास राइफल और 4-5 पिस्तौल थे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की फायरिंग से स्वयं को बचाते हुए उसने एक बदमाश को पकड़ लिया तो उसके दूसरे साथियों ने उन पर फायर कर दिया और इसी बीच कई राउंड फायर कर दिए। इस पर पप्पन और अमन बाहर की ओर शोर मचाते हुए भाग लिए।

इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर आसपास में रह रहे पपन के परिवार के लोग उठ गए और देखते ही देखते उन्होंने बदमाशों को ललकारते हुए उन्हें घेरना शुरू कर दिया। बदमाशों ने जब स्वयं को घिरा देखा तो उन्होंने वहां से फायरिंग करते हुए वहां से दौड़ना शुरू कर दिया।

बकौल पप्पन पांचों बदमाश छत के रास्ते ही दूसरी छत पर कूद गए और वहां जाकर घिर गए। उसने बताया कि बदमाश उसकी छत से दूसरी छतों पर भाग रहे थे, लेकिन परिवार के लोगों व राहगीरों के बीच फंस गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया।

इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तो लोगों ने बदमाशों को पकड़कर उनके हवाले कर दिया। इस फायरिंग और हमले के बीच पप्पन और अमन भी घायल हो गए। पुलिस ने पकड़े हुए बदमाशों को हिरासत में ले लिया और घायलों को देर रात करीब सवा एक बजे पीजीआई में मेडिकल में लेकर पहुंचे।

पप्पन, अमन और वहां मौजूद काफी संख्या में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने स्वयं को घिरा पाने के बाद बेहिसाब गोलियां चलाई हैं। उनका कहना है कि बदमाशों ने कम से कम 30 से 40 राउंड फायर किए हैं। पुलिस ने भी एक छत से लेकर दूसरी छत तक पहुंच कर गोलियाें के खोल एकत्र किए।

अमन ने बताया कि तीन दिन पहले उसके मोबाइल पर भूपी नाम के लड़के का फोन आया था और उसने उससे एक लाख रुपए की चौथ (रंगदारी) मांगी थी। इस पर उसने उन्हें कुछ भी देेने से मना कर दिया तो उसने देख लेने की धमकी दी।

वहीं पप्पन ने बताया कि उसके पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे फोन आया था कि वह हिसाब करने आएगा। इसे हलके में लेने के कारण उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। उसने बताया कि बदमाश एक लाल रंग की स्विफ्ट और सफेद रंग की सफारी में आए थे जो वहीं छोड़कर फरार हो गए हैं। गुस्साए लोगों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी।

सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी करण गोयल के नेतृत्व में सिटी थाना प्रभारी जगदीश चंद्र और पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी वेद प्रकाश मौके पर पहुंच गए। वहीं, गौकरण चौकी स्टाफ तो पूरा ही घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस टीमें गोलियों के खोल तलाशने के लिए देर रात तक सर्च अभियान चलाए रही।


इस बारे में रोहतक सिटी के डीएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि कुछ बदमाशों द्वारा केबल व्यवसायी पप्पन गोयल के कार्यालय पर फायरिंग की गई है। फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी है। दो लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला चौथ वसूली को लेकर बताया जा रहा है। सही में क्या कारण है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed