फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Infrastructure in primary health centres will be strengthened: Governor

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधारभूत ढांचा होगा मजबूत : राज्यपाल

Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Infrastructure in primary health centres will be strengthened: Governor
22...रोहतक नागरिक अस्पताल में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के साथ पहुंचीं उनकी पत्नी मित्रा घो
रोहतक। पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआई) में शनिवार को राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष अपनी पत्नी मित्रा घोष के साथ पहुंचे। उन्होंने फैकल्टी सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वच्छ पेयजल और मरीजों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन की तरफ से उन्हें स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पीजीआईएमएस के विकास के लिए हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व उनकी पत्नी मित्रा घोष का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में विश्वविद्यालय के साथ 55 कॉलेज थे जो अब 155 हो गए हैं। विश्वविद्यालय को ग्रीन यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं और नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रहीं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर मोहन कृष्णा, एसएमओ डॉ. राकेश तलवार, व्यक्तिगत सहायक शंख चटर्जी व राहुल डागर, महम के उपमंडलाधीश मुकुंद तंवर, डॉ. एमजी वशिष्ठ व अन्य मौजूद रहे।

फोटो: 22, 23

नागरिक अस्पताल में राज्यपाल मरीजों से जानीं स्वास्थ्य सेवाएं
रोहतक। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने नागरिक अस्पताल रोहतक का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। राज्यपाल ने आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण कर वहां पर उपचाराधीन मरीजों से सुविधाओं को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने बच्चों के वार्ड का भी निरीक्षण कर उन्हें फल भी वितरित किए। इस दौरान राज्यपाल ने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां के बारे में भी जानकारी ली।

राज्यपाल व उनकी पत्नी मित्रा घोष ने सरकार की आयुष्मान भारत योजना के दो लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए व अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, पीएमओ डॉ. रेनू भांबू व अन्य उपस्थित रहे। संवाद

22...रोहतक नागरिक अस्पताल में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के साथ पहुंचीं उनकी पत्नी मित्रा घो

22...रोहतक नागरिक अस्पताल में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के साथ पहुंचीं उनकी पत्नी मित्रा घो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed