फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Industrialists of Rohtak put problems before Grover

Rohtak News: रोहतक के उद्योगपतियों ने ग्रोवर के समक्ष रखीं समस्याएं

Sat, 07 Oct 2023 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Industrialists of Rohtak put problems before Grover
रोहतक। हिसार रोड स्थित पुराने आईडीसी एरिया में उद्योगपतियों ने राज्य के पूर्व सहकारिता एवं शहरी निकाय राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के साथ अनेक मांगों को लेकर लंबी चर्चा की। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि इस पुराने आईडीसी की तस्वीर बदलने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की प्रपोजल तैयार किए गए हैं। जल्द ही काम चालू होगा। उन्होंने उद्योगपतियों को पूरा भरोसा दिलाया कि उनके सभी सुझावों और मांगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों के साथ भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

इससे पहले, हिसार रोड स्थित आईडीसी में उद्योगपतियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि एनजीटी की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उनमें संशोधन करके सभी उद्योगपतियों को मदद दिलवाई जाए। आईडीसी पार्ट टू के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस में राज्य सरकार द्वारा मदद दिलवाई जाए। आईडीसी में सड़कों, बिजली के तार, पानी निकासी और पीने के पानी जैसी कई समस्याएं अभी बरकरार हैं, उन्हें दूर करवाया जाए।
विज्ञापन

उद्योगपतियों ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की इंडस्ट्री से जुड़ी नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आज देश मेक इन इंडिया की ओर बढ़ रहा है। नई-नई फैक्टरी लग रही हैं और रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। राज्य सरकार को उद्योगपतियों के लिए कुछ और राहत देनी चाहिए। साथ ही कहा कि उद्योगपतियों को बिजली सस्ती मिल रही है, लेकिन बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए ताकि उद्योग जनरेटर पर निर्भर ना रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश बंसल, सुशील बंसल, विनोद बंसल, अनिल अरोड़ा, दीपक जैन, राजू चावला, राजू मदान, सुरेश मदान, विनोद आहूजा, सुमेर सैनी, बालकिशन सैनी, वेद ईशपुनियानी, सुनील मांजू समेत अनेक उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed