{"_id":"65528abdd4020b63830b9299","slug":"indiscriminate-aerial-firing-at-mata-darwaza-chowk-rohtak-news-c-17-roh1019-292658-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: माता दरवाजा चौक पर अंधाधुंध हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: माता दरवाजा चौक पर अंधाधुंध हवाई फायरिंग
विज्ञापन
माता दरवाजा चौक के पास फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोग। संवाद
रोहतक। शहर के माता दरवाजा चौक व सोल्गर वाली गली के बाहर सोमवार रात 10 बजे सात-आठ युवक आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पुलिस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग सका।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ युवक माता दरवाजा चौक व उसके पास सोल्गर वाली गली के बाहर कुछ युवक हवाई फायरिंग करके गए हैं। एसआई कश्मीर सिंह व एसआई आजाद सिंह मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन यह पता नहीं लग सका कि गोली किसने व क्यों चलाई है। देर रात तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।
चौक के ऊपर से बरामद हुए चार खोल
पुलिस ने घटनास्थल से चार खोल बरामद किए हैं। उनको कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वारदात के चलते चौक पर दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि फायरिंग के चलते चौक पर दहशत का माहौल है। आरोपियों को जल्दी काबू किया जाए।