{"_id":"60fb16008ebc3e585935a439","slug":"income-of-bpl-families-will-be-increased-through-schemes-dc-rohtak-news-rtk61873171","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के माध्यम से बीपीएल परिवारों की बढ़ाई जाएगी आय : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के माध्यम से बीपीएल परिवारों की बढ़ाई जाएगी आय : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की आय में वृद्धि करने के लिए तथा बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना क्रियान्वित की गई है। हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना भी इन्हीं योजनाओं का एक भाग है।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के चलते उनके पहचान पत्र बनवाए जाएंगे। योजना के दायरे में आने वाले लोगों को आवेदन के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय एक लाख या फिर एक लाख से कम होनी चाहिए। सरकार द्वारा लाभार्थी की आय लगभग आठ से नौ हजार रुपये प्रतिमाह करने का इस योजना के अंतर्गत प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा ऐसे सभी परिवारों के पहचान पत्र बनवाए जा रहे है, ताकि उनकी पहचान की जा सके। इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार, सांपला की एसडीएम श्वेता सुहाग, सीईओ परिषद महेश कुमार, बीडीपीओ राजपाल चहल, समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, पीओ अनिल हुड्डा, सहायक राजेश मलिक सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
टास्क फोर्स का किया गठन
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है। टास्क फोर्स में अतिरिक्त उपायुक्त, नगर निगम के आयुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निगमायुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की उपनिदेशक, उप श्रम आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार, जिला रोजगार अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, एचएसआरएलएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक कमजोर सैनिक कल्याण निगम रोहतक के जिला प्रबंधक, प्राचार्य, आईटीआई व जिला समाज कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है।