फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inclusion of values in education with the new education policy

Rohtak News: नई शिक्षा नीति से शिक्षा में संस्कारों का हुआ समावेश

Wed, 03 May 2023 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Inclusion of values in education with the new education policy
एमडीयू में आयोजित युवा महापंचायत में शंकराचार्य स्वामी अध्योक्षजानंद देव तीर्थ का कार्यक्रम क
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को युवा महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सैकड़ों युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

एमडीयू के छात्र नेता सन्नी नारा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद, भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब मुख्य अतिथि रहे। शंकराचार्य स्वामी अध्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने अतिविशिष्ट और मेयर मनमोहन गोयल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ की गई। महापौर मनमोहन गोयल ने युवाओं और अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नेकहा कि दायित्व के साथ कर्तव्य निभाना आना चाहिए। प्रधानमंत्री ने भारत को विकासशील से विकसित देश बनाने में अहम योगदान दिया है। हम शिक्षा ज्ञानवर्धन के लिए ग्रहण करते हैं। शादी करने या घर बसाने के लिए नहीं। नई शिक्षा नीति के जरिये शिक्षा संस्कारों का समावेश हुआ है। वर्षों पुराने इस कार्यक्रम को बदलने की हिम्मत पीएम ने ही की। अब कांग्रेस और वामपंथ इस नीति का विरोध कर रहे हैं। वर्तमान में 97 प्रतिशत मोबाइल हमारे ही देश में बन रहे हैं। पहले ये विदेश से आते थे। जीएसटी के जरिए 16 लाख करोड़ रुपये टैक्स आया है। इस विकास कार्योें को गति देगा।
विज्ञापन

सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि युवा कल के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है। महापंचायत में शंकराचार्य स्वामी अध्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने विचार रखते हुए सभी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका देश के विकास में अहम है। इस मौके में अजय बंसल, रेनू डाबला, मदन मोहन, संचित नांदल व शहर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed