{"_id":"64f18e680486fcbd7b081586","slug":"incidents-of-snatching-are-not-stopping-in-rohtak-miscreants-targeted-woman-returning-with-her-husband-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: शहर में झपटमारी की नहीं थम रही वारदात, बदमाशों ने पति के साथ लौट रही महिला को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: शहर में झपटमारी की नहीं थम रही वारदात, बदमाशों ने पति के साथ लौट रही महिला को बनाया निशाना
Fri, 01 Sep 2023 12:40 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:40 PM IST
सार
महिला अपने पति मिथुन के साथ शिवाजी कॉलोनी स्थित बाजार में खरीदारी करने आई थी। जब वे जनता कॉलोनी स्थित हकीकत नगर में पहुंचे तो पीछे से बाइक पर एक युवक बाइक पर आया और झपटा मारकर उसका बैग छीनकर ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में झपटमारी की वारदात नहीं थम रही हैं। अब बाइक सवार जनता कॉलोनी के पास हकीकत नगर में महिला का पर्स छीनकर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
हरिसिंह कॉलोनी निवासी संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोवर्धन चौक की रहने वाली है। वीरवार रात साढ़े आठ बजे अपने पति मिथुन के साथ शिवाजी कॉलोनी स्थित बाजार में खरीदारी करने आई थी। जब वे जनता कॉलोनी स्थित हकीकत नगर में पहुंचे तो पीछे से बाइक पर एक युवक बाइक पर आया और झपटा मारकर उसका बैग छीनकर ले गया। उसके पति ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी सरकूलर रोड की तरफ फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण वे बाइक का नंबर नहीं दे सके। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पिछले पांच दिन से यूं हो रही वारदात दर वारदात
28 अगस्त : सांपला के चुलियाना मोड़ पर किरयाणा व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर लूटा।
29 अगस्त : कटसेरा रोड पर चाय विक्रेता को पिस्तौल दिखाकर लूटा।
30 अगस्त : विश्वकर्मा चौक पर कार छीनी।
30 अगस्त : दुर्गा भवन के पास महिला का बैग छीना, पुलिस ने एक को काबू किया।
31 अगस्त : हकीकत नगर में हरिसिंह कॉलोनी की महिला का बैग छीना।