फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the wrestler murder case, the fellow wrestler was called for questioning, then his health deteriorated

पहलवान हत्याकांड में साथी पहलवान को पूछताछ के लिए बुलाया तो बिगड़ी तबीयत

Wed, 31 Aug 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
In the wrestler murder case, the fellow wrestler was called for questioning, then his health deteriorated
शहर की देव कॉलोनी में अखाड़े के सामने कार में नशे की ओवर से दम तोड़ने वाले पहलवान की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को उसके साथी सोनू उर्फ लुक्का को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते पूछताछ नहीं हो पाई। अब उसे बाद में बुलाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, अजय की मौत के मामले से पर्दा उठाने के लिए लुक्का को शामिल जांच किया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उसे पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाने बुलाया गया। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी व चक्कर आने के चलते पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई। अब उसे बाद में दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल पुलिस दूसरे पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि 27 अगस्त की शाम देव कॉलोनी स्थित एक अखाड़े के बाहर खड़ी कार में तीन पहलवान अचेत अवस्था में मिले थे। इनमें से गढ़ी बोहर निवासी सीआईएसएफ के एएसआई अजय नांदल दम तोड़ चुके थे। जबकि नेवी का जवान कारोर निवासी रवि व सुल्तानपुर निवासी सोनू को बेसुध हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अजय के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में बेटे को नशे की ओवरडोज देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता पूजा के पति अजय की मौत मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed