फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the state-level Kabir Jayanti festival, the former CM addressed the voters

Rohtak News: राज्यस्तरीय कबीर जयंती उत्सव में पूर्व सीएम ने साधे वोटर

Mon, 05 Jun 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the state-level Kabir Jayanti festival, the former CM addressed the voters
रोहतक। संत कबीर जयंती पर शहर की पुरानी आईटीआई मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय संत शिरोमणि कबीर जयंती उत्सव में नेता प्रतिपक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वोटरों को साधने का प्रयास किया। संत कबीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उसके बाद उन्होंने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वोटरों को साधते हुए 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता की लंबित मांगें एक कलम से पूरी करने का आश्वासन दिया। इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलिंडर 500 रुपये में, गरीबों को 100 गज के प्लाॅट, वृद्धों को छह-छह हजार रुपये पेंशन देने के साथ पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि कबीर हमारे मार्गदर्शक हैं। कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए जाति धर्म के लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीतिक दलों को कबीर के विचारों से प्रेरणा लेकर अपनी नीतियों का निर्माण करना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने एससी, पिछड़ा वर्ग व गरीब समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए हर गांव और मोहल्ले में सरकारी स्कूल खोले गए। प्रदेश के 20 लाख बच्चों के लिए पहली से 12वीं कक्षा तक वजीफे की योजना शुरू की गई। उच्चतर शिक्षा में भी 14 हजार रुपये महीने तक स्कॉलरशिप की व्यवस्था की गई। इस सरकार ने सारी योजनाओं को बंद कर दिया। शिक्षा का निजीकरण कर दिया। प्रदेश में 5000 स्कूल बंद कर दिए। यूनिवर्सिटी की फीस बढ़ा दी गई है। यही नहीं, विवि को अपना फंड विकसित करने के निर्देश देकर उनकी स्वायत्तता खतरे में डाल दी है। कांग्रेस सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था करेंगे कि हर बच्चा आसानी से पढ़ सके और आगे बढ़ सके। युवाओं को रोजगार व किसान को लागत पर 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर एमएसपी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि गरीब, एससी, बीसी समाज का यदि किसी ने भला किया है तो वह भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। हमारी महिला पहलवानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्हें जूतों तले कुचला जा रहा है। सरकार हर जरूरी मुद्दे पर पूछे गये सवाल पर चुप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अमेरिका दौरे पर गए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कबीर जयंती पर अपना संदेश भेजा। हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। मंच संचालन विधायक भारत भूषण बतरा ने किया। इस मौके पर एससी सेल हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील इंदौरा, पूर्व मुख्य सचिव एससी चौधरी समेत अनेक नेता व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed