फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In-laws were making pressure to separate from parents, young man hanged himself

रोहतक: ससुराल वाले बना रहे थे माता-पिता से अलग होने का दबाव, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 19 Feb 2023 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
In-laws were making pressure to separate from parents, young man hanged himself
रोहतक। शहर के विजय नगर में बिजली मिस्त्री का काम करने वाले कृष्ण (31) साल ने ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। पांच पेज के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। बताया गया है कि उसके ससुराल वाले उसे माता-पिता को छोड़ने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विजय नगर निवासी राजकुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे कृष्ण की शादी मार्च 2015 में बहादुरगढ़ निवासी बबीता के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दक्ष अपने पिता व छोटा बेटा विनय अपनी मां के साथ रहता है। दंपति के बीच तीन साल से अनबन चल रही थी। बबीता पिछले दो माह से बेटे विनय को साथ लेकर अपने मायके में रह रही है। कृष्ण के ससुराल वालों ने पिछले दिनों उसके साथ मारपीट की थी। इस कारण वह काफी परेशान चल रहा था। उस पर बार-बार माता-पिता को छोड़कर अलग रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। ससुराल पक्ष के कृष्ण राणा, शीला, राहुल, प्रिंस, गांधी, कुनाल, चाचा विजय, चाची ममता और बुआ बबली से परेशान होकर कृष्ण ने शुक्रवार रात को फंदा लगकर जान दे दी। सुबह उनको घटना का पता चला। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से एएसआई बजे सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना करवाया। इसके साथ ही शव नीचे उतारकर जांच पड़ताल की। मृतक के पिता के के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मैं ससुराल वालों से बहुत परेशान हूं
युवक ने पांच पेज का लिखा सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट की पहली लाइन में ही लिखा है कि, मैं अपने ससुराल वालों से बहुत परेशान हूं। ससुराल वालों ने मुझे बहुत मारा था, तभी से परेशान हूं। उसके दादा-दादी ने बहुत कुछ किया, लेकिन ससुराली अलग रहने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ साहब, मेरा बेटा मेरे घर वालों को दिला देना
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि एसएचओ साहब, मेरे बारे में पड़ोस व वहां पता कर लेना, जहां मैं काम करता था। मैं कैसी मेहनत करता था और कैसा व्यवहार था। मेरे ससुराल वालों को कफन तक नहीं देने देना। मेरे दो बेटे हैं, उनको मेरे घरवालों को दिलवा देना। मेरे मोबाइल में 11 व 12 जनवरी की रिकॉर्डिंग है, वह सुन लेना।

आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। मोबाइल फोन को सीज कर दिया गया है। एफएसएल की टीम ही उससे रिकॉर्डिंग निकालेगी। साथ ही सुसाइड नोट को एफएसएल जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
बजे सिंह, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed