फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In 11 months, one and a half thousand kg of ganja reached Rohtak range

11 माह में डेढ़ हजार किलो गांजा पहुंचा रोहतक रेंज में

Sun, 19 Dec 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
In 11 months, one and a half thousand kg of ganja reached Rohtak range
पिछले सप्ताह नशा तशकरी के आरोप में गिरफ्तार की गई महिलाऐं । फाइल फोटो
रोहतक। म्हारी पुलिस लाख प्रयास के बावजूद नशे की जड़े नहीं उखाड़ पा रही है। पिछले 11 माह में रोहतक रेंज के रोहतक, सोनीपत, झज्जर, दादरी व भिवानी में डेढ़ हजार किलो गांजा पकड़ा गया है। इसमें 409 केस दर्ज कर पुलिस ने 485 लोगाें को गिरफ्तार किया है। वहीं एडीजीपी संदीप खिरवार का कहना है कि पांचों जिलों की पुलिस बेहतर तालमेल से तस्करों का नेटवर्क तोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से नवंबर माह में रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, सोनीपत व चरखी दादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत 409 मामले दर्ज करके 495 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें सबसे ज्यादा 1 हजार 566 किलोग्राम 620 ग्राम गांजा, 772 किलोग्राम 040 ग्राम चूरा पोस्त, 21 किलो 030 ग्राम अफीम, 74 किलो 014 ग्राम चरस, 03 किलो 830 ग्राम हेरोइन, 0-671 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि रोहतक रेंज का सोनीपत जिला जहां यूपी व दिल्ली से लगता है, वहीं झज्जर जिला दिल्ली से सटा है। इसके अलावा, रोहतक, दादरी व भिवानी में भी बिहार से वाया दिल्ली नशा तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। रोहतक शहर में सिटी व पुरानी सब्जी मंडी थाना एरिया में नशे को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील है। इसमें भी करतारपुरा, इंदिरा कॉलोनी व खोखराकोट का एरिया शामिल है। पाड़ा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, रामलीला पड़ाव, कच्ची गढ़ा कुआं मोहल्ला, गांधी कैंप व एकता कॉलोनी के युवा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुकेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
महिलाएं भी नशा तस्करी में हो चुकी गिरफ्तार
नशा तस्करों का नेटवर्क पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। तस्करों ने महिलाएं को भी गिरोह में शामिल कर लिया है, ताकि आसानी से पकड़ में न आ सकें। पिछले दिनों खरावड़ पुल के नीचे से सीआईए प्रथम ने दो महिलाओं को करीब 450 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ था कि महिलाएं दिल्ली में मजनूं का टीला एरिया से माल लाई थी, लेकिन पुलिस बेचने वाले व खरीदने वालों तक नहीं पहुंच सकी।
.........
एकता कॉलोनी व करतापुरा का युवक हेरोइन व गांजे सहित दबोचा
रोहतक पुलिस की तरफ से वीरवार की रात शहर में सर्च अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने 1861 वाहनों की जांच की। जांच में 13 वाहनों के चालान किए। 18 युवकों को काबू किया। एवीटी की टीम ने सुखपुरा चौक पर करतारपुरा निवासी अक्षय को काबू किया। तलाशी में उसके पास 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जबकि झज्जर बाईपास के रुपया चौक पर पुलिस ने एकता कॉलोनी के युवक रवि से 430 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
.........
रोहतक में यूं पकड़ा गया 11 माह में नशीला पदार्थ
केस 144
गिरफ्तार 187
गांजा 169 किलोग्राम
भुक्की 103 किलोग्राम
चरस 12 किलोग्राम
अफीम 4 किलोग्राम 268 ग्राम
हेरोइन 1.5 किलोग्राम
स्मैक 241 ग्राम
नोट : जनवरी से नवंबर माह तक हुई कार्रवाई
............
सख्ती से करनी होगी प्रॉपर्टी अटैच, तभी लगेगी रोक
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशे की तस्करी वाले संदिग्ध एरिया चयनित कर लिए हैं। आरोपी गिरफ्तार भी हो रहे हैं, लेकिन खोखराकोट एरिया में ज्यादातर जमीन पुरातत्व विभाग की है। यहां अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे में आरोपी जहां रहते हैं, उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने में दिक्कत आती है।

वर्जन
डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर रेंज में सख्ती से नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। पांचों जिलों की पुलिस तालमेल से तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास कर रही है।
- संदीप खिरवार, एडीजीपी रोहतक रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed