फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IMT Blast: Labor tenants of UP, Bihar and MP under suspicion

आईएमटी ब्लास्ट : शक के दायरे में यूपी, बिहार व एमपी के श्रमिक किरायेदार

Mon, 02 Aug 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
IMT Blast: Labor tenants of UP, Bihar and MP under suspicion
खेड़ी साध गांव में प्रवासी किरायेदारों की डीएसपी सज्जन सिंह के नेतृत्व में जांच करने जाती पुलिस? - फोटो : RohtakCity
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर हुए ब्लास्ट की जांच में प्रवासी श्रमिक आ गए है, जो यूपी, बिहार व एमपी के रहने वाले हैं। रविवार को एएसपी व डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों के 250 पुलिसकर्मियों ने विस्फोट स्थल के नजदीकी गांव खरावड़ व खेड़ी साध में करीब 350 प्रवासी श्रमिकों से पूछताछ की। साथ ही उनका रिकॉर्ड जुटाया। जांच में खुलासा हुआ है कि डीसी के आदेश के बावजूद मात्र 4 श्रमिक ऐसे थे, जिनकी पुलिस वेरिफिकेशन हो चुकी थी। अन्य बगैर वेरिफिकेशन के रह रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे ही पुलिस की टीम खरावड़ व खेड़ी साध में एकत्रित हुई। विस्फोट मामले से जुड़े तथ्य जुटाने के लिए दोपहर 3 बजे तक सघन जांच अभियान चलाया। 250 पुलिसकर्मियों ने जांच अभियान शुरू किया। इसके लिए 15 से 20 पुलिसकर्मियों की एक-एक टीम बनाई गई। एएसपी कृष्ण कुमार व डीएसपी सज्जन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत बनी टीम की अगुवाई अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, पीजीआई थाना प्रभारी, सीआईए-वन, एवीटी स्टाफ प्रभारी ने की। जवानों ने घनी झाड़ियों व पेड़ों से घिरे आईएमटी के इलाके में मिली हर संदिग्ध चीज की बारीकी से जांच पड़ताल की। ये टीमें खेड़ी साध व खरावड़ गांव में भी पहुंची। यहां घर-घर जाकर प्रवासी किरायेदारों का रिकॉर्ड एकत्रित किया और उनसे पूछताछ की गई। पता लगाया गया कि यूपी, बिहार व मध्यप्रदेश में वे कहां के रहने वाले हैं। रोहतक में कब से रह रहे हैं। उनके पास कब-कब कौन आता रहा है। मोबाइल नंबर क्या है। आधार कार्ड या राशन कार्ड है या नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में खरावड़ में 250 तो खेड़ीसाध में 100 के करीब प्रवासी श्रमिक किराये पर रहते मिले। इनमें से मात्र 4 लोगों की ही पुलिस वेरिफिकेशन मिली। जबकि डीसी की ओर से दो माह पहले हर किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन कराने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन

संदिग्ध मोबाइल नंबर का डाटा खंगालेगी पुलिस
पुलिस ने विशेष अभियान के तहत प्रवासी श्रमिकों के जो मोबाइल नंबर एकत्रित किए हैं, उनमें कई नंबर शक के दायरे में है। एक दर्जन नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। कौन कब-कब रोहतक से अपने घर जल्दी-जल्दी आता-जाता रहा। उसकी यूपी, बिहार व एमपी में कहां-कहां बात होती थी। इसके लिए यूपी, बिहार व एमपी पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच बोले, गांव में करवाई मुनादी
गांव में तीन हजार के करीब यूपी, बिहार व मध्यप्रदेश के श्रमिक किराये पर रहते हैं। ये श्रमिक आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं। रविवार को पंचायत की तरफ से गांव में मुनादी करवा दी गई है। जो मकान मालिक अपने किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाएगा, उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह, सरपंच, खरावड़
रिकॉर्ड किया एकत्रित
पुलिस विस्फोट मामले में जांच कर रही है। तथ्य जुटाने के लिए सघन जांच की गई है। इसके तहत 350 के करीब प्रवासी श्रमिकों का रिकॉर्ड एकत्रित किया गया है। यह जांच का हिस्सा है। विस्फोट को लेकर हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।

- सज्जन सिंह, डीएसपी
विस्फोट से घायल की आंख में सूजन, वार्ड 12 में होंगे शिफ्ट
खरावड़ के आईएमटी फेज 3 में हुए विस्फोट में घायल 54 वर्षीय राजकुमार की आंख में सूजन आ गई है। आंख की जांच कराने के लिए वार्ड 12 में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही डॉक्टरों ने घायल को बोलने से इनकार किया है। घायल की पत्नी आशा ने बताया कि रविवार को जब एनआईए की टीम पीजीआई में पहुंची तो उसके पति ज्यादा कुछ नहीं बोले। टीम के कहा कि, आप कैसे हैं। ज्यादा दिक्कत तो नहीं है। सिर हिलाकर ही राजकुमार ने जवाब दिया। हालांकि उनकी आंख में थोड़ी सूजन आ गई है। इसके चलते डॉक्टर कह रहे हैं कि उनको वार्ड 12 में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed