{"_id":"2b41df30c27283960b9478c0c8bf1225","slug":"ihm-serve-haryanavi-food-in-red-fort-food-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रेड फोर्ट फूड फेस्टिवल’ में आईएचएम परोसेगा हरियाणवी खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रेड फोर्ट फूड फेस्टिवल’ में आईएचएम परोसेगा हरियाणवी खाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में होने जा रहे ‘रेड फोर्ट फूड फेस्टिवल’ में रोहतक का इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हरियाणवी खाना परोसेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मक्के की रोटी, सरसों का साग, लस्सी और मक्खन का जायका ले सकेंगे। संस्थान अपनी फूड स्टाल हरियाणा टूरिज्म की ओर से लगाएगा।
इंस्टीट्यूट के प्राचार्य मोहम्मद शाहिद हसनैन ने बताया कि हरियाणा विशेषकर रोहतक आईएचएम को यह मौका मिला है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद सायं पांच बजे रेड फोर्ट पर स्टाल लगाई जाएगी। 26 से 29 जनवरी तक भारत पर्व मनाया जाएगा। इसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
यह पर्यटन की लिहाज से पहला अनुभव होने के साथ हरियाणा की संस्कृति को रेड फोर्ट के माध्यम से विश्वभर में ले जाने का आसान माध्यम होगा। इसमें देश के अन्य राज्य भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से यहां हमें एलपीजी के प्रयोग और स्टाल की अधिक साज-सज्जा पर मनाही है। चार-पांच विद्यार्थियों के साथ एक शिक्षक टीम के साथ दिल्ली जाएगा। हमारी कुकिंग की व्यवस्था फरीदाबाद बड़खल लेक से होगी।