फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ig and helth department raid

आईजी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मॉल में आर्गेनिक फूड स्टोर पर मारा छापा

Wed, 22 Jul 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 22 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
आईजी की स्पेशल टीम मंगलवार को विवादों में आ गई।
विज्ञापन


टीम पर बिना सर्च वारंट के मॉडल टाउन में ललित सिंघला के मॉल और उनके मकान की तलाशी लेने का आरोप है।

जबकि पुलिस खुद को पाक साफ  बताते हुए घर में घुसने की बात से साफ इंकार कर रही है।

पुलिस का कहना है कि हमने तो स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सिर्फ मॉल में चल रहे सिंघला के आर्गेनिक स्टोर पर छापा मारा है।

यहां टीम को मिलावटी खाद्य सामग्री मिली है और मालिक पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, सिंघला का कहना है कि पुलिस ने बिना वारंट स्टोर के ऊपर मेरे घर और मेरे बेडरूम तक की तलाशी ली।

दरअसल आईजी की टीम ने फू ड सेफ्टी ऑफिसर के साथ मिलकर मॉडल टाउन स्थित मां गायत्री मॉल में आर्गेनिक फूड स्टोर पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टोर में बिना लाइसेंस और बिना मार्का रजिस्टर्ड के जैविक खाद्य सामग्री बेची जा रही है। यहां से फूड सेफ्टी ऑफिसर ओमकुमार ने दाल, चने सहित अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छापामार कार्रवाई में स्टोर से नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री की बरामदगी की गई है। आरोपी मूल्य अंकित किए बिना बाजार से ज्यादा दाम पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करके बेच रहे थे। आरोप है कि स्टोर संचालक के पास बेच नंबर भी नहीं था। इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में ललित सिंघला, अर्जुन सिंघला, अभिमन्यु सिंघला पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 272, 467 और 471 सहित आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सूचना मिली थी कि स्टोर में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री पदार्थों को जैविक फूड के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

9 सैंपल भरे
फू ड सेफ्टी ऑफिसर ने स्टोर से 9 खाद्य सामग्री के सैंपल भरे। इनमें सरसों का तेल, गाय का घी, गुड़, शक्कर, मूंग की दाल, काले चने, लाल मिर्च और हल्दी शामिल हैं। फूड  सेफ्टी ऑफिसर ओमकुमार ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट 20 दिनों के बाद आएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेडरूम तक तलाशी के लिए पहुंची पुलिस
मॉल संचालक ललित सिंघला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बिना वारंट के उनके घर तक की भी तलाशी ली। दरअसल पांच मंजिला मॉल के नीचे के तीन फ्लोर पर दुकानें है। चौथी और पांचवीं मंजिल पर ललित का परिवार रहता है। सिंघला का कहना है कि पहले करीब 10 पुलिसकर्मी मॉल में घुसे। उन्होंने स्टोर से दुकानों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने मॉल स्थित ब्यूटी पार्लर की भी तलाशी ली। जबकि पार्लर का सिंघला से कोई लेना देना नहीं है। आरोप है कि कुछ ही देर में भारी संख्या में पुलिस बल मॉल के अंदर घुस गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने ललित सिंघला के मकान की भी तलाशी ली। सिंघला का कहना है कि जब पुलिस से सर्च वारंट मांगा गया तो उन्होंने टालमटोल का रवैया अपनाया। मामला बढ़ता देख ललित के वकील भी मौके पर पहुंचे।
वर्जन.
पुलिस ने केवल स्टोर की तलाश ली है। स्टोर से फूड सेफ्टी ऑफिसर ने सैंपल भी लिए हैं। पुलिस सिंघला के तलाशी के लिए घर में नहीं घुसी।
वीरेंद्र सिंह इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed