फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If you want to know about your candidate then see KYC app

Rohtak News: अपने उम्मीदवार के बारे में जानना है तो देखें केवाईसी एप

Mon, 06 May 2024 04:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
If you want to know about your candidate then see KYC app
रोहतक।
विज्ञापन

लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है। मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीकी युग में कई कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की प्रोफाइल से अवगत हो सकेंगे। इसके लिए आयोग ने स्पेशल नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप लॉन्च किया गया है। इससे मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज जानकारी देख सकते हैं।
चुनाव आयोग की ओर से केवाईसी एप जारी किया गया है। इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। केवाईसी एप चुनाव प्रक्रिया में काफी अहम है। इससे कोई भी व्यक्ति स्वयं के लोकसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देख सकता है। उम्मीदवारों की ओर से नामांकन में दर्ज की गई विस्तृत जानकारी इस एप के माध्यम से देखी जा सकती है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम की यह एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से निशुल्क डाउनलोड की जा सकती है। इस एप पर उम्मीदवार का नाम, पिता/पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा/लोकसभा दर्ज करने पर जानकारी डिस्प्ले पर नजर आएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार की ओर से नामांकन के दौरान दिया गया हलफनामा भी इसमें अपलोड रहेगा। मतदाता सीधे उम्मीदवार के हलफनामे में दी गई जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसके अलावा एप पर चुनाव के दौरान सभी नामांकन, स्वीकार नामांकन, निरस्त नामांकन और नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की भी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सामान्य पर्यवेक्षक रोहतक पहुंचे
भारत चुनाव आयोग की ओर रोहतक संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए सामान्य पर्यवेक्षक डॉ एन. प्रभाकर रेड्डी (आईएएस) रविवार को रोहतक पहुंचे। सिंचाई विश्रामगृह में नगराधीश अंकित कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सामान्य पर्यवेक्षक सुबह 9 से 10:30 तक सिंचाई विश्राम गृह में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति उनके समक्ष चुनाव से संबंधित शिकायत रख सकता है। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 9350 831608 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed