{"_id":"60e4b87b8ebc3ef6270dc737","slug":"if-you-testify-against-me-the-consequences-will-be-bad-rohtak-news-rtk616424198","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यदि मेरे खिलाफ गवाही दी तो अंजाम बुरा होगा...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यदि मेरे खिलाफ गवाही दी तो अंजाम बुरा होगा...’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में जेल में बंद यूपी के बुलंदशहर निवासी एक युवक ने पीड़ित परिवार को धमकी दी है। उसने ऑडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि यदि पीड़ित परिवार ने उसके खिलाफ गवाही दी तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने जेल से पहले अपने दोस्त को बुलंदशहर में फोन किया, फिर दोस्त ने पीड़ित परिवार से सांपला में ऑडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करवाई। सांपला पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
पुलिस के मुताबिक यूपी स्थित बहराइच जिले के गांव मौजुवा निवासी ममता ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित लंबे समय से सांपला में रह रही हैं। दिसंबर 2020 में उसके 9 वर्षीय बेटे दीपक का पड़ोस में रहने वाला युवक सुमित अपहरण करके यूपी ले गया था। सुमित यूपी के बुलंदशहर जिले के गांव मजरोला, थाना नरसेना का रहने वाला है। आरोप है कि उसने उनके बेटे का अपहरण कर उसे बाइक से बुलंदशहर ले गया था। वहां सिर में डंडे से वारकर बेटे की हत्या कर दी और शव को गंगा में फेंक दिया था। यूपी पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की सूचना सांपला पुलिस को दी थी। सांपला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी सुमित सुनारिया जेल में बंद है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सुमित ने जेल से अपने दोस्त बुलंदशहर निवासी अंकित को फोन किया। इसके बाद अंकित ने ऑडियो कांफ्रेंसिंग कर उनसे बात करवाई। इस दौरान सुमित ने कहा कि तुम सभी लोग कमरा बदल लिया या वहीं पर रह रहे हो। उसने परिवार को गवाही नहीं देने के लिए चेतावनी दी। वहीं, गवाही देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार भयवश कई दिनों तक चुप रहा। इसके बाद ममता ने एसपी राहुल शर्मा को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर सांपला पुलिस ने सुमित व उसके दोस्त अंकित के खिलाफ गवाह को धमकाने व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।