{"_id":"60bd1ccd8ebc3e7fc91e11e0","slug":"if-you-did-not-give-money-to-drink-alcohol-then-the-elder-brother-was-killed-by-hitting-a-brick-rohtak-news-rtk6118373199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो ईंट मारकर बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो ईंट मारकर बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन
शहर से लगते भैणी महाराजपुर गांव में रविवार को छोटे भाई ने शराब के लिए पैसे न देने पर बड़े भाई की इंटर लॉकिंग ईंट मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। महम थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक भैणी महाराजपुर निवासी विकास ने बयान दिया है कि उसका पिता 48 वर्षीय पवन फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। जबकि चाचा मोहनलाल फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। दोनों के मकान साथ हैं। चाचा नशे का आदी है और मेरे पिता से पैसे लेने के लिए झगड़ा करता रहता है। रविवार को मेरी मां व मौसी हांसी के नजदीक प्याऊ माजरा गांव में रिश्तेदारी में मौत होने पर शोक व्यक्त करने गई हुई थी। घर पर चाचा मोहनलाल पिता पवन के साथ घर के अंदर बैठा था। जबकि बच्चे बाहर गली में खेल रहे थे। इसी बीच चाचा जोर-जोर से चिल्लाकर पिता से पैसे मांग रहा था। इसी बीच चाचा ने इंटर लॉकिंग ईंट उठाकर पिता पवन के मुंह पर मारी। इससे वे चारपाई पर गिर गए। उसके बाद अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी लेने के लिए गांव के अड्डे पर पहुंचा, लेकिन कोई वाहन नहीं मिला। घर आया तो पिता पवन दम तोड़ चुके थे। मामले की सूचना महम थाने में दी। एसएचओ कुलबीर सिंह एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ गांव में पहुंचे और शव की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि मोहन नशे करता है। नशे की हालत में उसने अपने भाई की हत्या की है। कुछ दिन से वह मानसिक रूप से परेशान भी बताया जा रहा था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य विवाद की जानकारी नहीं है। आरोपी मोहनलाल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक व आरोपी की पत्नी सगी बहनें
ग्रामीणों ने बताया कि पवन के तीन बेटे हैं। पवन व मोहन की पत्नियां दोनों बहनें हैं। दोनों के साथ-साथ घर हैं। उनके परिवार में किसी विवाद की उन्हें जानकारी नहीं है। यह भी पता चला है कि पवन और मोहन के साले नहीं थे। पवन का बड़ा बेटा अपने नाना के घर रहता था।