फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the teeth are big or the top teeth are pressing down the teeth, then consider the danger

दांत बड़े हैं या ऊपर के दांत नीचे के दांतों को दबा रहे हैं तो समझो खतरा

Fri, 13 Dec 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
If the teeth are big or the top teeth are pressing down the teeth, then consider the danger
snj 1
यदि आपके दांत थोड़े बड़े हैं और ऊपर वाले दांत नीचे वाले दांतों को दबा रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि समय रहते यदि इनका उपचार नहीं हुआ तो यह आपके लिए खतरे की निशानी है। आपके दांत युवा अवस्था में ही गिर सकते हैं और कम आयु में आप उम्र दराज नजर आएंगे। यह कहना है पीजीआईडीएस के ऑर्थोडोंटिक्स विभाग की प्रोफेसर डॉ. मनीषा कुकरेजा का।
विज्ञापन

डॉ. कुकरेजा ने अपनी रिसर्च पर बताया कि पिछले दिनों भुवनेश्वर में 54वीं वार्षिक इंडियन ऑर्थोडोंटिक्स कांफ्रेंस में उनको इसके लिए सम्मानित भी किया गया है। इसमें देश विदेश से करीब तीन हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और 96 फैकल्टी ने अपने पोस्टर प्रस्तुत किए थे। डॉ. मनीषा ने बताया कि इसमें उन्होंने भी ट्रीटमेंट मोडेलिटिस इन क्लास टू डिविजन 2 मालाक्लूजन पेशेंट विषय पर अपना पोस्टर प्रस्तुत किया था। इसमें बताया गया कि ऐसे मरीजों को समय रहते यदि हम प्लेट, तार से ठीक कर सकते हैं। यदि मरीज समय पर इलाज नहीं करवाता तो सर्जरी की नौबत आ जाती है। इस पोस्टर को कांफ्रेंस में काफी सराहा गया और उन्हें द्वितीय क्लीनिकल पोस्टर अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. मनीषा की इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. ओपी कालरा, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, पीजीआईडीएस प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed