{"_id":"62c098897c54a142c17fd9f3","slug":"if-officers-had-done-duty-honestly-such-situations-would-not-have-happened-grover-rohtakcity-news-rtk651238275","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी ईमानदारी से ड्यूटी करते तो ऐसे हालात नहीं होते : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी ईमानदारी से ड्यूटी करते तो ऐसे हालात नहीं होते : ग्रोवर
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी के पास बने बूस्टर का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने जलभराव से प्रभावितों का दर्द सुनकर भड़क गए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जमकर क्लास लगाई। कहा, ईमानदारी से ड्यूटी करते तो ऐसे हालात नहीं होते। चीफ इंजीनियर ने उन्हें भरोसा दिया कि जिन्होंने भी लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।
जलभराव का मामला पंचकूला पहुंचने पर शुक्रवार से जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप पूनिया रोहतक में हैं। शनिवार की दोपहर में वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर से मिले। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ चीफ इंजीनियर व अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता जलभराव का मुआयना करने गए। वहां डिस्पोजल स्टेशन और प्रभावित लोगों के हालात देखकर मनीष ग्रोवर भड़क गए और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान अधिकारियों ने पानी निकासी के प्रोजेक्ट के बारे में बताया जिस पर उन्होंने कहा कि जब तक प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ता है, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
बनेगा जलनिकासी का बड़ा प्रोजेक्ट
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राहड़ तालाब क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की 25 हजार 863 वर्ग गज जगह है, जिस पर पानी निकासी के लिए बड़ा प्रोजेक्ट बनाने का फैसला लिया गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से महावीर कॉलोनी, गुरु नानक पुरा, कृष्णा कॉलोनी, संजय नगर, सैनीपुरा, राजेंद्र नगर समेत आसपास के इलाकों के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इन इलाकों में जाकर हकीकत देखी
प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर जलभराव की स्थिति का मुआयना करने सबसे पहले कृष्णा कॉलोनी, गुरु नानक पुरा, महावीर कॉलोनी पहुंचे। जलभराव से बेहाल हुए लोगों से बातचीत करते हुए जल्द राहत का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि मैं कई दिनों से बाहर था। आज लौटते ही आया हूं।
निगमायुक्त को जलनिकासी कराने के आदेश
पूर्व मंत्री ने बताया जलभराव को लेकर नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फीडबैक दिया है। उनसे कहा है कि जलभराव निकासी के दौरान जो कमियां रह गई, उन्हें जल्द से जल्द दूर करें। भविष्य में लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
सेक्टरों से पंप लगाकर जलनिकासी कराएं
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने सेक्टरों का दौरा करके जलभराव के हालात देखे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सेक्टर-दो, सेक्टर-एक व सेक्टर-तीन में हुए जलभराव को जल्द दूर करने के आदेश दिए। स्पष्ट शब्दों में कहा कि हर हाल में अतिरिक्त पंप लगाकर पानी निकासी करवाएं। बारिश के मौसम में दोबारा ऐसे हालात नहीं बनने चाहिए।