{"_id":"66e459810363704c98020f89","slug":"if-money-or-liquor-is-distributed-to-woo-voters-action-should-be-taken-sp-rohtak-news-c-17-roh1020-503823-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को रिझाने के लिए पैसा या शराब बांटे तो की जाए कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को रिझाने के लिए पैसा या शराब बांटे तो की जाए कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग ने शुक्रवार को शहर और जिले की सीमाओं पर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए की कोई भी मादक पदार्थ या अवैध असलहा लेकर प्रवेश करें तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए हर हाल में सुरक्षा पुख्ता रखनी होगी। एसपी ने शहर के अंदर 15 और जिले की बाहरी सीमाओं पर चार नाकों का निरीक्षण किया और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। जिले और शहर की सीमाओं में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जाए। किसी भी तरह का कोई ऐसा असामाजिक तत्व जिले में प्रवेश न कर पाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की चुनाव के दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब, नकदी या कोई अन्य वस्तु वितरित कर वोट हासिल करने का प्रयास करता नजर आए तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।